धर्म-अध्यात्म

ग्रहों के परिवर्तन से इन राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Tara Tandi
29 July 2022 7:07 AM GMT
ग्रहों के परिवर्तन से इन राशियों पर क्या होगा प्रभाव
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से यह सप्ताह खास है। इस सप्ताह कई ग्रह-नक्षत्रों की चाल में परिवर्तन होगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशि वालों पर शुभ पड़ेगा और कुछ राशि वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 29 जुलाई से 3 अगस्त तक देवगुरु बृहस्पति, बुध व सूर्य समेत कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा।

इस सप्ताह इन ग्रहों की चाल में परिवर्तन-
29 जुलाई शुक्रवार को सुबह 02:06 बजे देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में वक्री हो गए हैं। शुक्रदेव 30 जुलाई, शनिवार को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। बुधदेव 1 अगस्त सोमवार को दोपहर 03 बजकर 51 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य 3 अगस्त बुधवार को सुबह 9:51 बजे अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
इन राशियों को होगा लाभ-
देवगुरु बृहस्पति को धनु व मीन राशि का स्वामी माना गया है। ऐसे में इन राशियों से जुड़े जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। शुक्रदेव को तुला व वृषभ राशि का स्वामी माना गया है। ऐसे में शुक्र ग्रह की स्थिति में परिवर्तन का लाभ इन राशियों से जुड़े जातकों को मिलेगा। बुध को मिथुन व कन्या राशि का स्वामी माना जाता है। ऐसे में इन राशियों के जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। सूर्य सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं। इस राशि के जातकों को सूर्य गोचर के प्रभाव से शुभ समाचार मिल सकता है।
Next Story