- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- लोहड़ी के दिन क्या...

ज्योतिष न्यूज़ : सिख समुदाय का खास पर्व लोहड़ी हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है इस पर्व को पंजाबी समुदाय के लोग बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाते हैं इस दिन लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। लोहड़ी का त्योहार इस साल 14 जनवरी दिन रविवार यानी कल …
ज्योतिष न्यूज़ : सिख समुदाय का खास पर्व लोहड़ी हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है इस पर्व को पंजाबी समुदाय के लोग बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाते हैं इस दिन लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। लोहड़ी का त्योहार इस साल 14 जनवरी दिन रविवार यानी कल मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि लोहड़ी पर क्या करें क्या न करें, तो आइए जानते हैं।
लोहड़ी पर क्या करें क्या न करें—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लोहड़ी के शुभ दिन पर गरीब कन्याओं को रेवड़ी खिलानी चाहिए ऐसा करने से घर में अन्न धन की कमी नहीं होती है और सुख समृद्धि भी हमेशा बनी रहती है इस दिन अग्नि देव की पूजा का विधान होता है मान्यता है कि लोहड़ी पर अग्नि पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अगर आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो इस दिन लाल रंग के वस्त्र में गेहूं बांधकर किसी जरूरतमंद को दान करें ऐसा करने से लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है जिससे धन की कमी दूर हो जाती है। लोहड़ी पर भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन काले रंग के वस्त्रों को धारण करना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिन भूलकर भी किसी का अपमान न करें ऐसा करने से कष्टों का सामना करना पड़ता है। लोहड़ी के दिन भूलकर भी जूठी चीजों को आग में नहीं डालना चाहिए ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।
