धर्म-अध्यात्म

हरतालिका तीज के दिन क्या करें और क्या न करें

SANTOSI TANDI
15 Sep 2023 9:17 AM GMT
हरतालिका तीज के दिन क्या करें और क्या न करें
x
करें और क्या न करें
हिंदू पंचांग में हर साल कुल 3 तीज का व्रत रखा जाता है और यह तीनों तीज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की कामना करती हैं। यह व्रत बहुत कठिन माना जाता है। क्योंकि इसमें जल, अन्न ग्रहण करना वर्जित होता है।
वहीं इस बार हरतालिका तीज दिनांक 17 सितंबर दिन रविवार को सुबह 11:08 मिनट से लेकर अगले दिन दिनांक 18 सिंतबर दिन सोमवार को दोपहर 12:39 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। इस दिन हरतालिका तीज की पूजा सुबह, प्रदोष काल और फिर रात्रि के चारो पहर में की जाती है।
अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे काम हैं, जिसे करना शुभ और अशुभ माना जाता है। जिसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि हरतालिका तीज के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
हरतालिका तीज के दिन करें ये काम, जल्द मिल सकता है लाभ
हरतालिका तीज के दिन सूर्योदय से पहले महिलाएं सरगी करती हैं। जिसमें पानी, ड्राईफ्रूट्स, रसीले फल का सेवन किया जाता है, ताकि 24 घंटे एनर्जी मिल सके। उसके बाद हरतालिका तीज का व्रत इन्हीं चीजों से खोला जा सकता है।
हरतालिका तीज के दिन महिलाएं पूजा की सारी सामग्री एकत्रित करें। इस बात का ध्यान रखें कि कोई चीज छूटना नहीं चाहिए।
हरतालिका तीज के दिन अखंड सौभाग्य के लिए कामना किया जाता है।
इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और महादेव (भगवान शिव मंत्र) और मां पार्वती की पूजा करती हैं।
सुहागिन महिलाएं हरा रंग की साड़ी पहनें। क्योंकि इस दिन हरे रंग का बेहद खास महत्व है। हरे रंग को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
हरतालिका तीज के दिन रात्रि में देवी-देवताओं का भजन करें और भगवान शिव(भगवान शिव पूजा नियम) के मंत्रों का जाप करें।
हरतालिका तीज के दिन भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है नुकसान (Dont Do these on Hartalika Teej)
हरतालिका तीज के दिन व्रती महिलाएं क्रोध करने से बचें। साथ ही अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। तभी व्रत सफल हो सकता है।
हरतालिका तीज के दिन पति से न झगड़े। इससे व्रत का प्रभाव कम हो जाता है और व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
हरतालिका तीज के दिन व्रती महिलाएं सोने से बचें।
अगर कोई महिला यह व्रत पहली बार रख रही है, तो ये व्रत निर्जला रखें। इस दिन अन्न और जल का त्याग करें।
हरतालिका तीज के दिन मांस मदिरा का सेवन करने से बचें और परिवार के बाकी सदस्य भी तामसिक आहार लेने से बचें।
अगर आप भी हरतालिका तीज के दिन व्रत रख रही हैं, तो यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story