- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- बप्पा को किन चीजों का...
धर्म-अध्यात्म
बप्पा को किन चीजों का भोग लगाना होगा शुभ... जानें राशि अनुसार
Ritisha Jaiswal
7 Sept 2021 7:31 PM IST

x
हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी प्रथम पूजनीय श्रीगणेश के अवतरण की तिथि मानी जाती है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी प्रथम पूजनीय श्रीगणेश के अवतरण की तिथि मानी जाती है। इस शुभ यह तिथि गणेश चतुर्थी कहा जाता है। यह पावन पर्व चतुर्थी से चतर्दर्शी तक पूरे दस दिनों तक मनाया जाता है। इस दिन गणेश जी की मूर्ति घर पर स्थापित करना शुभ माना जाता है। इन शुभ दिनों में भगवान गणेश जी को अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि अपनी राशि अनुसार भोग लगाने से शुभफल की प्राप्ति होती है।
चलिए जानते हैं राशि अनुसार बप्पा को किन चीजों का भोग लगाना होगा शुभ...
मेष राशि
मेष राशि के लोग गणेश जी को छुआरे और गुड़ के लड्डू बनाकर भोग लगाएं।
वृष राशि
इस राशि के लोग गणेश चतुर्थी पर बप्पा को मिश्री या नारियल से लड्डू बनाकर चढ़ाएं।
मिथुन राशि
इस राशि के लोग मूंग के लड्डू गणेश जी को अर्पित करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक गणपति बप्पा को खीर, मक्खन या मोदक चढ़ाएं।
सिंह राशि
जो लोग सिंह राशि के हैं वे प्रथम पूजनीय गणेश जी की कृपा पाने के लिए उन्हें गुड़े से मोदक बनाकर भोग लगाएं। आप बप्पा को छुआरे भी अर्पित कर सकते हैं।
कन्या राशि
इस राशि वाले गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए हरे रंग के फल व किशमिश चढ़ाएं।
तुला राशि
इस राशि वाले लोग मिश्री, लड्डू और केला भगवान गणेश जी को अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक बप्पा को छुआरा और गुड़ से लड्डू बनाकर चढ़ाएं।
धनु राशि
जिन लोगो की राशि धनु है तो इस गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की कृपा पाने के लिए मोदक व केला अर्पित करें।
मकर राशि
इस राशि के लोग प्रथम पूजनीय गणेश जी को तिल के लड्डू बनाकर भोग लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले भगवान गणेश को गुड़ के लड्डू बनाकर भोग लगाएं।
मीन राशि
इस राशि के जातक गणपति बप्पा को बेसन के लड्डू, केला व बादाम अर्पित करें।
Next Story





