धर्म-अध्यात्म

क्या कहते है पुरुष के हाथ के अंगूठे के निशान

Apurva Srivastav
15 March 2023 4:14 PM GMT
क्या कहते है  पुरुष के हाथ के अंगूठे के निशान
x
बता दें कि वास्तु सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ के अंगूठे पर ‘यव’ का चिन्ह बना होता है
सामुद्रिक शास्त्र का हमारी जिंदगी में बहुत ही महत्व होता है। जिस प्रकार कुंडली देखकर इंसान के भविष्य का पता चलता है उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) में इंसान के शरीर की बनावट और चिन्हों के आधार पर उनके भविष्य के बारे में बताया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहें हैं कि, पुरुषों के शरीर पर मौजूद कुछ चिन्ह उनके भविष्य व व्यवहार के बारे में बताते हैं। इन चिन्हों से पता चलता है कि पुरुष का आर्थिक जीवन कैसा होता है। आइए जानते हैं पुरुषों के शरीर पर मौजूद चिन्हों के बारे में जो बताते हैं पुरुष की आर्थिक स्थिति।
मस्से, तिल व निशान
सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) के अनुसार जिस पुरुष के हाथ में ध्वज या मकर जैसे चिन्ह होते हैं उन्हें कभी धन की कमी नहीं होती। और जिस आदमी की हथेली में तिल मौजूद होता है तो वो बताता है की वो आदमी आर्थिक रूप से बहुत अच्छा है। और उसे समाज में मान-सम्मान भी बहुत मिलता है।
हाथ की स्पष्ट रेखाएं बताती हैं ये
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिस पुरुष के हाथ की रेखाएं एकदम स्पष्ट होती हैं वो आदमी आर्थिक रूप से संपन्न होता है। ऐसे पुरुष अपनी लाइफ में बहुत खुश होते हैं और वो धन अर्जित करने की कला में माहिर होते हैं।
हाथ में चक्र
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में चक्र का निशान होता है वो किसी न किसी बड़े पद पर आसीन होते हैं। ऐसे पुरुष किस्मत के बहुत धनि होते हैं और हर काम में उन्हें सफलता प्राप्त होती है। साथ ही ये अपनी बात मनवाने में भी बहुत माहिर होते हैं।
हाथ के अंगूठे पर निशान
बता दें कि वास्तु सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ के अंगूठे पर ‘यव’ का चिन्ह बना होता है वह काफी धनवान होते हैं और अपार धन-संपत्ति के मालिक होते हैं। इन लोगों के ऊपर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ये लोग बहुत ही ऐशो आराम की जिंदगी जीते हैं।
Next Story