धर्म-अध्यात्म

वास्तु शास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा के क्या है महत्व

Apurva Srivastav
16 July 2023 4:02 PM GMT
वास्तु शास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा के क्या है महत्व
x
वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता हैं इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और उसके रख रखाव के बारे में जानकारी दी गई हैं। वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया हैं जिसे घर की सही दिशा और स्थान पर अगर रख दिया जाए तो खूब लाभ मिलता हैं साथ ही सकारात्मकता का भी चारों ओर संचार होता हैं।
इन्हीं में से एक चीज़ है लाफिंग बुद्धा जो वास्तु और फेंगशुई के नजरिएं से बेहद शुभ मानी जाती हैं कहते हैं कि इसे घर में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता हैं और नकारात्मकता का भी नाश हो जाता हैं ऐसे में अगर आप इसे अपने घर में स्थान देना चाहते हैं तो कुछ नियमों के बारे में जान लेना आपके लिए जरूरी हैं, तो आज हम आपको लाफिंग बुद्धा से जुड़े वास्तु नियम बता रहे हैं।
लाफिंग बुद्धा से जुड़े वास्तु नियम—
वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आप घर के प्रवेश द्वार पर लाफिंग बुद्धा रखने का विचार बना रहे हैं तो ऐसे में प्रतिमा का चेहरा प्रवेश द्वार की ओर हो। इसके अलावा लाफिंग बुद्धा को भूलकर भी डाइनिंग रुम, बेडरूम या फिर रसोई घर में नहीं रखना चाहिए इसे शुभ नहीं माना जाता हैं वासतु कहता हैं कि लाफिंग बुद्धा को पूजन स्थल पर भी नहीं रखना चाहिए।
लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को प्रवेश द्वार पर कम से कम 30 फीट की उंचाई पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों की तरक्की होती हैं साथ ही घर में हमेशा सुख शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। वास्तु अनुसार लाफिंग बुद्धा को कभी भी अपने पैसे से नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल नहीं मिलता हैं वही अगर आपको कोई इसे उपहार में देता हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता हैं।
Next Story