- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- क्या है दुर्गा स्तुति...

x
माँ दुर्गा स्तुति की सही विधि
चैत्र नवरात्र और शरद नवरात्र के समय दुर्गा स्तुति अवश्य करनी चाहिए। इसके अलावा आप रोज़ाना भी दुर्गा स्तुति कर सकते हैं। इससे जातकों की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं और उनके सभी कार्य सिद्ध होते हैं। हालाँकि शास्त्रों में ऐसा वर्णन है कि दुर्गा स्तुति को विधि अनुसार करना चाहिए तभी उसका वास्तविक फल मिलेगा। आइए जानते हैं दुर्गा स्तुति करने की सही विधि क्या है-
सबसे पहले शौच आदि से निवृत्त होकर स्नान करें।
स्वच्छ वस्त्र धारण कर और माँ की स्तुति की तैयारी करें।
अब माँ दुर्गा का ध्यान करें।
दुर्गा स्तुति से पहले संकल्प लें।
माँ दुर्गा जी की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएँ।
कलश स्थापना करें।
माँ दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
गणेश जी आराधना करें।
फिर माँ दुर्गा का आवह्न करें।
माँ के शृंगार हेतु उन्हें आवश्यक वस्तुएँ भेंट करें।
नारियल चढ़ाएँ।
माँ दुर्गा की स्तुति करें।
अंत में माँ दुर्गा की आरती करें।
माँ दुर्गा स्तुति के लाभ
माँ दुर्गा की स्तुति करने वाले व्यक्ति को माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उसके मन से भय समाप्त हो जाता है तथा माँ दुर्गा उनके शत्रुओं का विनाश करती हैं। हिन्दू धर्म में दुर्गा माता की स्तुति करने से आपके जीवन में ख़ुशियाँ आती हैं। रोज़ाना मां दुर्गा की स्तुति करने से अपने भक्तों पर सदा दृष्टि बनाए रखती हैं।
माँ दुर्गा अपने भक्तों (दुर्गा स्तुति करने वाले) का उसी तरह ख़्याल रखती हैं जैसे एक माँ अपनी संतान का ख्याल रखती है। यदि कोई निरंतर दुर्गा माँ की स्तुति करता है तो इससे उसके सारे कष्ट मिट जाएंगे। दुर्गा स्तुति करने से उसके तन-मन-धन तीनों सुखों की प्राप्त होंगे।
Tagsवास्तु दोषवास्तु दोष उपायवास्तु दोष निवारण के उपायवास्तु शास्त्रवास्तु शास्त्र का ज्ञानवास्तु के नियमवास्तु टिप्सकुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमसनातन धर्महिंदू धर्मभारतीय ज्योतिष शास्त्रज्योतिष शास्त्रVastu DoshaVastu Dosha RemediesVastu ShastraKnowledge of Vastu ShastraRules of VastuVastu TipsSome Important Vastu RulesSanatan DharmaHinduismIndian AstrologyAstrologyताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad

Apurva Srivastav
Next Story