धर्म-अध्यात्म

नाग पंचमी का क्या है महत्व

Apurva Srivastav
21 July 2023 3:03 PM GMT
नाग पंचमी का क्या है महत्व
x
हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व है, साथ ही इस दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति को कई लाभ मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं कि नाग पंचमी के दिन कौन से काम करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी दुख दूर कर देते हैं।
नाग पंचमी का महत्व
भगवान शिव सर्प को आभूषण की तरह अपने गले में धारण करते हैं। नाग पंचमी के दिन जीवन में समृद्धि और खेतों में फसलों की सुरक्षा के लिए नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा कर उन्हें दूध चढ़ाने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसके साथ ही नाग पंचमी के दिन पूरे विधि-विधान से नाग देवता की पूजा करने और कुछ उपाय करने से काल सर्प दोष से छुटकारा मिलता है।
नाग पंचमी पर करें ये उपाय
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से ही जल चढ़ाएं। इसके अलावा आप पीतल के बर्तन का भी उपयोग कर सकते हैं।
नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा कर उन्हें दूध, मिठाई और फल चढ़ाएं।
इस दिन भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाना चाहिए और नाग देवता की पूजा करनी चाहिए।
नाग पंचमी के दिन किसी बरगद या पीपल के पेड़ के नीचे नाग देवता के लिए दूध रखें। ऐसा माना जाता है कि यदि नाग देवता आपके पास रखा दूध पी लें तो इसका शुभ फल मिलता है।

Next Story