धर्म-अध्यात्म

शरीर के अलग अलग अंगो पर तिल होने का क्या है महत्व

Kiran
17 Jun 2023 3:13 PM GMT
शरीर के अलग अलग अंगो पर तिल होने का क्या है महत्व
x
शरीर पर तिल होना एक नेचुरल बात होती है। और अगर बात करें हमारे कल्चर की तो शरीर पर तिल होना खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि लड़कियों के चहरे पर तिल उनकी सुंदरता में चार चांद लगा देता है। लेकिन सुंदरता के साथ-साथ तिल हमारे बारें में कईं बातों को बताता है। क्या आप जानते हैं समुद्र शास्त्र में हमारे शरीर के हर अंग पर होने वाले तिल का अलग मतलब होता है। आज हम इसी बारे में बताने की कोशिश करेगें की शरीर के किस अंग पर तिल होने से क्या मतलब निकलता है, तो चलिऐ जानते हैं..
#गाल पर तिल
जिनके गाल पर तिल हों वे पढ़ाई में बहुत तेज रहते हैं और वे अक्सर अपने सपनों को पूरा करके ही दम लेते हैं।
#ठुड्डी पर तिल
जिनकी ठुड्डी पर तिल होता है उनके बारे मे कहा जाता है कि उनकी किस्मत काफी अच्छी होती है। कहा जाता है जिनकी ठुड्डी पर तिल हो उनको पैसे और नाम कमाने के लिये ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नही पड़ती
#नाक पर तिल
इनके बारे में कहा जाता है कि इनकी किस्मत में खूब यात्राए लिखी हैं। इनको घूमना काफी पसंद होता है। साथ ही ये लोग काफी रोमांटिक भी होते हैं।
#पेट पर तिल
कहा जाता है जिनके पेट पर तिल होता है। वे लोग खाने के बड़े शौकिन होते हैं उनको तरह-तरह का खाना टेस्ट करना अच्छा लगता है।
#गर्दन पर तिल
इनके बारे में कहा गया है। जिनकी गर्दन पर तिल होता है उनका जीवन काफी आंनदमय रहेगा इनकी जिंदगी में चिंता कम होती हैं।
#आंख पर तिल
जिनकी आंख पर तिल होता है। उनके बारे में बताया गया है कि वे लोग व्यवहार के बहुत अच्छे होते हैं और अपने व्यवहार के लिये ही जाने जाते हैं।
#हाथ पर तिल
जिनके हाथ पर तिल होता है ये लोग कठिन परिश्रम करने वाले होते हैं और उनको मेहनत करके कुछ पाना अच्छा लगता है।
Next Story