धर्म-अध्यात्म

शनि व्रत उद्यापन में क्या है दान का महत्व, जानें सही विधि

SANTOSI TANDI
22 July 2023 6:58 AM GMT
शनि व्रत उद्यापन में क्या है दान का महत्व, जानें सही विधि
x
दान का महत्व, जानें सही विधि
जितनी जरूरी शनिवार व्रत रखने की विधि होती है उतनी ही आवश्यक है व्रत उद्यापन की विधि।
मान्यता है कि शनिवार का व्रत रखने के बाद उसके पारा के समय कुछ नियमों का पालन अवश्य ही करना चाहिए तभी व्रत पूर्ण माना जाता है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं शनिवार व्रत उद्यापन की विधि और साथ ही जानेंगे इस दिन किन चीजों का करें दान।
शनिवार व्रत उद्यापन की विधि
शनिवार व्रत उद्यापन 17, 27, 37, 57 शनिवार व्रत रखने के बाद करना चाहिए।
आपने जितने शनिवार तक का व्रत संकल्प लिया हो उतने के बाद भी कर सकते हैं।
जिस शनिवार को व्रत का संकल्प पूरा हो रहा हो उसके अगले शनिवार (शनिवार के उपाय) पूजा करें।
सुबह जल्दी उठकर नहाने के पानी में काले तिल या गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
शनि देव का ध्यान कर 'ॐ प्राम प्रीम प्रौम सः शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें।
शनि देव के निम्मित नीले या काले वस्त्र अर्पित करें और शनि चालीसा पढ़ें।
शनि देव के मंदिर जाकर उन्हें तेल चढ़ाएं और गेंदे के पुष्प अर्पित करें।
शनिदेव को काली उड़द की दाल से बनी चीजों का भोग लगाएं।
शनि देव की आरती उतारें और भोग को प्रसाद के रूप में वितरित करें।
शनिवार व्रत उद्यापन के बाद दान करने का बहुत महत्व माना गया है।
बिना दान किये शनिवार का व्रत के व्रत का कभी भी फल प्राप्त नहीं होता है।
शनिवार को करें इन चीजों का दान
काले वस्त्र और जूते का दान: शनिवार के दिन काले वस्त्र और जूतों का दान (मंदिर क्या दान करें) करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है।
लोहे की चीज का दान: शनिवार के दिन लोहे से बनी किसी वस्तु का दान करने से राहु का दुष्प्रभाव नष्ट हो जाता है।
अनाज का दान: शनिवार के दिन अनाज का दान करने से घर में बरकत बनी रहती है और घर की उन्नति होती है।
छाते का दान: शनिवार के दिन छाता दान करने से साढ़े साती और ढैय्या में राहत मिलती है। दुखों दूर हो जाते हैं।
परिश्रम का दान: शनिवार के दिन किसी शुभ कम में परिश्रम का दान करने से जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं।
आप भी शनिवार व्रत का उद्यापन करते समय इस विधि का ध्यान रखें और शनिवार के दिन इन चीजों का दान अवश्य करें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story