धर्म-अध्यात्म

सूर्य की वृश्चिक संक्रांति का सभी राशियों पर पड़ रहा है क्या प्रभाव, जाने

Subhi
17 Nov 2021 3:45 AM GMT
सूर्य की वृश्चिक संक्रांति का सभी राशियों पर पड़ रहा है क्या प्रभाव, जाने
x
ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को ग्रहों का स्वामी माना गया है। मान्यता है कि सूर्य की चाल और स्थिति परिवर्तन के आधार पर ही सारे ग्रह और नक्षत्र गतिमान होते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि में हो रहा है।

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को ग्रहों का स्वामी माना गया है। मान्यता है कि सूर्य की चाल और स्थिति परिवर्तन के आधार पर ही सारे ग्रह और नक्षत्र गतिमान होते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि में हो रहा है। ज्योतिषशास्त्र में इस घटना को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश करना वृश्चिक संक्राति कहलाता है। आज 16 नवंबर को 2 बजकर 49 मिनट पर सूर्य तुला राशि से निकल कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों और उनके जातकों पर पड़ रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में.....

1-मेष राशि- सूर्य संक्राति मेष राशि के जातकों के लिए सावधान रहने का संकेत दे रहा है। इस राशि के जातकों को इस काल में स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में सतर्क रहना चाहिए। उन्हें नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
2-वृषभ राशि- सूर्य का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। उन्हें व्यापार और नौकरी में तरक्की के पूरे योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।
3- मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को व्यावसाय में लाभ मिलने की संभावना है। लेकिन धन निवेश करने में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।
4- कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों को परिवार और दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय और नौकरी की क्षेत्र में उन्नति होगी।
5- सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए ये संक्रांति शुभ संकेत ला रही है। आय, परिवार और मान-सम्मान हर क्षेत्र में लाभ होगा।
6- कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए मिले-जुले संकेत हैं। मेहनत का फल जरूर मिलेगा, व्यर्थ के झगड़ों से सावधान रहने की जरूरत है।
7- तुला राशि – इस राशि के जातकों के लिए भी शुभ समाचार मिल रहे हैं। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी, आय में वृद्धि होने की पूरी संभावना है।
8- वृश्चिक राशि- सूर्य का प्रवेश वृश्चिक राशि में ही हो रहा है, लेकिन इस राशि के जातकों के लिए मिलेजुले संकेत हैं। आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है लेकिन परिवार की ओर से परेशानियों का समना करना पड़ सकता है।
9- धनु राशि- इस राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की उन्नति मिलेगी, लेकिन स्वास्थय के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
10- मकर राशि – मकर राशि के जातकों के सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छात्रों को करियर में लाभ मिलेगा।
11- कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों के लिए को नई नौकरी मिलने की संभावना है,आय में भी वृद्धि होगी। परिवार को सहयोग मिलेगा।
12- मीन राशि – मीन राशि के जातकों को कडी मेहनत करना पड़ेगी। भाग्य सहयोगी नहीं है, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

Next Story