धर्म-अध्यात्म

क्या होती है सम्मोहन क्रिया, जानिए इसका इतिहास

Tara Tandi
9 Aug 2022 9:39 AM GMT
क्या होती है सम्मोहन क्रिया, जानिए इसका इतिहास
x
सम्मोहन (Sammohan) को अंग्रेजी भाषा में हिप्नोटिज्म (Hypnotism) कहा जाता है. साधारण शब्दों में हिप्नोटिज्म वह प्रक्रिया है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सम्मोहन (Sammohan) को अंग्रेजी भाषा में हिप्नोटिज्म (Hypnotism) कहा जाता है. साधारण शब्दों में हिप्नोटिज्म वह प्रक्रिया है, जिसमें कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को उसकी इच्छा के बिना अपने काम करवाने के लिए विवश कर देता है. सम्मोहित व्यक्ति का अपने ऊपर किसी भी प्रकार का कोई नियंत्रण नहीं रहता और वह एक मशीन की तरह सिर्फ दूसरे व्यक्ति की आज्ञा का पालन करता है. सम्मोहन का प्रचलन 18वीं सदी से माना जाता है. वैज्ञानिक तौर पर हिप्नोटिज्म शब्द का आविष्कार 19वीं शताब्दी में डॉक्टर जेम्स ब्रेड ने किया था. धार्मिक ग्रंथों में इसको लेकर क्या जानकारी मिलती है इसके बारे में हमें बता रहे हैं भोपाल के रहने वाले ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

भारत में सम्मोहन का इतिहास
भारतवर्ष में सम्मोहन विद्या काफी पुरानी मानी जाती है. इसका वर्णन धर्म ग्रंथों में मिलता है. वहीं तंत्र शास्त्र में इसे मोहिनी और वशीकरण विद्या के नाम से भी जानते हैं. प्राचीन समय में इस विद्या का इस्तेमाल भारतीय साधु संत सिद्धियां और मोक्ष की प्राप्ति के लिए किया करते थे. सम्मोहन विद्या एक प्रकार की गुप्त सिद्धियां है, जिसे पाने के लिए साधु संत बहुत कठिन साधनाएं किया करते थे.
सपने जैसी अवस्था है सम्मोहन
-ऐसा माना जाता है कि सम्मोहन की स्थिति सपने जैसी अवस्था होती है. सम्मोहित हुआ व्यक्ति बोल, पढ़ लिख सकता है, बहुत सारे अन्य कार्य भी कर सकता है. परंतु उसे इस बात का भान नहीं होता कि वह क्या कर रहा है. यह ऐसी अवस्था है कि यदि इस अवस्था में व्यक्ति की हत्या भी कर दे तो उसे सम्मोहन टूटने पर कुछ याद नहीं रहता.
अवचेतन मन को साधना ही सम्मोहन
-वैज्ञानिक शोधों से यह बात सिद्ध हो चुकी है कि हमारे मन की मुख्यत: दो अवस्थाएं होती हैं. चेतन मन और अवचेतन मन, सम्मोहन के दौरान अवचेतन मन को जागृत किया जाता है.
चेतन मन : खुली आंखों से हम जो भी कार्य करते हैं वह हमारे चेतन मन के द्वारा किया जाता है. विज्ञान की मानें तो यह हमारे मस्तिष्क का वह भाग होता है, जिसके दिए गए निर्देश हमें पता होते हैं. यह तर्क पर आधारित होता है.
अवचेतन मन : गहरी नींद में जब कोई सपना देख रहे होते हैं तो वह हमें अवचेतन मन के द्वारा दिखाए जाते हैं. इसे अर्ध चेतन मन भी कहा जा सकता है. जब हम गहरी नींद में होते हैं तो हमारा यह मन जागृत होता है. विज्ञान के अनुसार अवचेतन मन की अवस्था में किए गए कार्य हमें याद नहीं रहते या फिर बहुत धुंधले याद होते हैं.
सम्मोहन के प्रकार
ऐसा माना जाता है कि सम्मोहन विद्या में वैसे तो कई प्रकार होते हैं, लेकिन इसमें मुख्यतया पांच प्रकार माने जाते हैं. आत्म सम्मोहन, पर सम्मोहन, समूह सम्मोहन, प्राणी सम्मोहन और परामनोविज्ञान सम्मोहन.
Next Story