धर्म-अध्यात्म

घर में खाली गमला रखने से क्या होता है? जानिए

Sanjna Verma
22 Feb 2024 11:16 AM GMT
घर में खाली गमला रखने से क्या होता है? जानिए
x
वास्तु शास्त्र में घर में पौधे लगाना बहुत शुभ माना गया है। साथ ही, ऐसा भी बताया गया है कि पौधे हमेशा सही दिशा में रखने चाहिए तभी शुभ फल मिलता है। इसके अलावा, वास्तु शास्त्र में कभी भी खाली गमले को घर में नहीं रखने के बारे में भी कहा जाता है। हालांकि इसके विपरीत वास्तु शास्त्र ही यह कहता है कि घर में एक स्थान ऐसा है जहां खाली गमला ही रखना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
घर में खाली गमला कहां रखना चाहिए? वास्तु शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि अगर आपका घर दक्षिण दिशा में है या फिर आपके घर की कोई ऐसी वस्तु या ऐसा कमरा दक्षिण दिशा में है जिसे वहां नहीं होना चाहिए था तो ऐसे में बिना ज्यादा पैसे खर्च करे आप एक खाली गमला घर ले आएं और उसे घर की दक्षिण दिशा में रख दें। यह भी पढ़ें: क्या घर के मुख्य द्वार पर अपना नाम लिखना सही है? इसके अलावा, अगर आप का घर सही दिशा में है और आपके घर की हर एक वस्तु उचित स्थान पर रखी है तब भी घर में एक खाली गमला अवश्य रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि खाली गमला घर की विपदाओं को काटता है और घर को बुरी नजर एवं नकारात्मकता से बचाता है।
घर में खाली गमला क्यों रखना चाहिए? घर की दक्षिण दिशा में खाली गमला रखने से राहु का बुरा प्रभाव कम होने लग जाता है। घर का वास्तु दोष दूर होता है। दक्षिण दिशा में खाली गमला रखने से यम का प्रभाव भी नहीं पड़ता है। अकाल मृत्यु जैसे योग नहीं बनते हैं। घर की तरक्की बाधित करने वाले दोषों से मुक्ति मिल जाती है। घर की दक्षिण दिशा में खाली गमला रखने का एक और लाभ यह भी है कि अगर घर पर कोई मुसीबत आने वाली हो तो वह मुसीबत खाली गमले के ऊपर चली जाती है और गमला चटक जाता है। ऐसे में आपको गमला फौरन बदलकर नया उस स्थान पर रख देना चाहिए। यह शुभ होता है।
Next Story