धर्म-अध्यात्म

ग्रहों की बदलने वाली चाल किस राशि पर लाएगी क्या असर...आप पर क्या पड़ सकता है प्रभाव...जाने सब कुछ एक क्लिक पर

Subhi
5 Dec 2020 3:31 AM GMT
ग्रहों की बदलने वाली चाल किस राशि पर लाएगी क्या असर...आप पर क्या पड़ सकता है प्रभाव...जाने सब कुछ एक क्लिक पर
x
दिसम्बर का महीना 2020 का आखिरी महीना है। इस माह में चार ग्रह अपना गोचर बदल रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दिसम्बर का महीना 2020 का आखिरी महीना है। इस माह में चार ग्रह अपना गोचर बदल रहे हैं। आइए ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं कि 4 ग्रहों की स्थिति में बदलाव से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:

अगर आपकी राशि मेष है तो आने वाला समय आपकी परेशानियों को कुछ हद तक कम करने वाला है। आप शुभ कार्यों में दिल खोलकर खर्च करेंगे और साथ ही अध्यात्म में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य त्तम रहने के साथ-साथ वैवाहिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय सेहत के लिहाज से सही नहीं कहा जाएगा। एक ओर कहां आपको पेट से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है वहीं मस्तिष्क भीभ्रम का शिकार हो सकता है। आपको अपनी सेहत के लिए लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी चाहिए।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय खुशगवार रहने वाला है। दांपत्य जीवन सुखी होगा। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। अगर कोई काम बहुत लंबे समय से अटका हुआ है तो उसके भी पूरे होने के योग बनते नजर आ रहे हैं।

कर्क राशि:

इस राशि के जातकों को अपने शत्रुओं और विरोधियों से बचकर रहना होगा। कोई बड़ा षडयंत्र रचा जा सकता है। मानसिक तनाव की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। वे लोग जो विदेश यात्रा करने का मन बना रहे हैं उनकी योजना सफल हो सकती है।

सिंह राशि:

यह समय सिंह राशि के वालों के लिए चांदी करने वाला है।एक तरफ तो आपके विरोधी परास्त होंगे वहीं दूसरी तरह आपके प्रेम संबंध भी और मजबूत होंगे। अगर कहीं रुका हुआ पैसी अटका है तो वह भी आपको मिल सकता है।

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों की प्रॉपर्टी में बढ़ोत्तरी हो सकती है।साथ ही आपके पारिवारिक जीवन में भी मधुरता का रस घुलेगा। अगर आप प्रेम संबंध में हैं तो यह रिश्ता विवाह तक पहुंच सकता है। आपको आय का कोई नया जरिया भी हासिल हो सकता है।

तुला राशि:

ग्रहों के इस फेरबदल की वजह से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी और सफलता के नए रास्ते भी आपको नजर आएंगे। आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपके भाई-बहन को कोई खास उपलब्धि भी हासिल हो सकती है।

वृश्चिक राशि:

आपके लिए तो यह समय कमाल का साबित होने वाला है। आपकी आय में भी वृद्धि होगी और साथ ही इनकम बढ़ाने का कोई खास जरिया भी आपको मिल सकता है। इस दौरान लंबे समय से चली आ रही परेशानियां भी हल होंगी।

धनु राशि:

अगर आप धनु राशि के अंतर्गत आते हैं तो ग्रहों के इस परिवर्तन की वजह से आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। साथ ही साथ आर्थिक जीवन में भी कुछ खास तरक्की हासिल होगी। संतान पक्षकी ओर से चल रही समस्याओं का समाधान होगा।

मकर राशि:

अगर आप कहीं पैसे इनवेस्ट करने का मन बना रहे हैं तो यह समय उसके लिए अनुकूल नहीं है। थोड़ा इंतजार करना ही बेहतर होगा। साझेदारी का व्यापार है तो आपको संभलकर चलना चाहिए साथी के साथ विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि:

यह समय कुंभ राशि के विद्यार्थियों के उत्तम है।आपको वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है। आपके रुके हुए काम बनते चले जाएंगे और कुछ खास अपरेशानी भी नहीं झेलनी पड़ेगी।

मीन राशि:

मीन राशि के जातक प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।आपके सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।


Next Story