धर्म-अध्यात्म

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार क्या कहती है सूर्य रेखा

Apurva Srivastav
11 March 2023 6:00 PM GMT
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार क्या कहती है सूर्य रेखा
x
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार यदि सूर्य रेखा की शुरुआत केतु पर्वत से होती है
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा का हमारे जीवन और भाग्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है। जिन लोगों के हाथ में सूर्य रेखा प्रबल होती है उन्हें जीवन में खूब नाम, पैसा और सम्मान प्राप्त होता है। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा हाथ पर कहीं भी हो सकती है। लेकिन इसका अंत सूर्य पर्वत पर होता है जो कि अनामिका के नीचे होता है। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार सीधी और स्पष्ट सूर्य रेखा को बहुत अच्छा माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा किस स्थान से शुरू होती है और उसकी बनावट कैसी है इससे व्यक्ति के भाग्य पर बहुत प्रभाव होता है। आइए जानते हैं कि हाथ में सूर्य रेखा किस स्थान पर है इससे व्यक्ति के भाग्य के बारे में क्या पता चलता है -
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार अगर सूर्य रेखा, मंगल पर्वत से निकलकर हृदय रेखा को काटते हुए जाए तो जातक को समाज में ऊंचा स्थान प्राप्त होता है। ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के बल पर समाज में मान-सम्मान पाते हैं।
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार अगर सूर्य रेखा वहां से शुरू हो रही है जहां जीवन रेखा समाप्त हो रही हो तो ऐसे लोग कलाकार होते हैं। ऐसे जातक कला के क्षेत्र में अपना नाम कमाते हैं।
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार अगर हाथ में कोई रेखा मस्तिष्क रेखा से शुरू हो रही हो और सूर्य पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग बहुत महान होते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोगों का भाग्य 28 वर्ष के बाद उनका साथ देता है।
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार यदि जातक के हाथ में सूर्य रेखा की शुरुआत हृदय रेखा से हो तो उसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। ऐसे लोग अपनी मेहनत के दम पर बहुत आगे तक जाते हैं। यहां तक की मृत्यु के बाद भी इनका नाम बना रहता है। हालांकि, अगर यह रेखा टूटी हुई हो तो इससे जातक को नाम के साथ बदनामी भी मिलती है।
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार अगर कोई रेखा चंद्र पर्वत से निकलकर सूर्य पर्वत तक जाए तो ऐसे लोगों को शादी के बाद बहुत सफलता मिलती है। ऐसे लोगों की शादी किसी बड़े घराने में होती है। यह लोग जीवन में हर सुख-सुविधा का आनंद उठाते हैं।
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार यदि सूर्य रेखा की शुरुआत केतु पर्वत से होती है तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे लोग जीवन में बहुत नाम-सम्मान कमाते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग बहुतवान होते हैं। हालांकि, जिन लोगों के हाथों में यह रेखा होती है वह सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं।
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा अगर मणिबंध रेखा से शुरू हो रही हो तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे आते हैं। जिन लोगों के हाथों में ऐसी रेखा होती है वह जीवन में बहुत नाम कमाते हैं।
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा अगर हथेली के बीच से शुरू होकर सूर्य पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग जीवन में बहुत सफल होते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग अपनी मेहनत के बल पर सब कुछ हासिल करते हैं।
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार अगर सूर्य रेखा, बुध पर्वत से निकलती हो तो ऐसे लोग अपनी कला के जरिए बहुत नाम कमाते हैं। माना जाता है कि अगर यह रेखा विवाह रेखा से मिलती हो तो ऐसे लोग शादी के बाद बहुत सुख प्राप्त करते हैं।
Next Story