धर्म-अध्यात्म

29 जुलाई से 4 अगस्त 2024: साप्ताहिक राशिफल, आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए?

jantaserishta.com
28 July 2024 9:32 AM IST
29 जुलाई से 4 अगस्त 2024: साप्ताहिक राशिफल, आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए?
x
लग्नराशि पर आधारित कला शांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष राशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक बना रह सकता है। इस हफ्ते पारिवारिक मामलों में दखलअंदाजी देने से बचें अन्यथा लोगों के साथ मनमुटाव संभव है। धन लाभ के लिहाज से हफ्ता आपको अच्छे परिणाम देने वाला बना रहेगा। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। हफ्ते का अंतिम भाग आपको प्रसन्नता दे सकता है।
वृषभ राशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को व्यापार से संबंधित मामलों में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। नौकरी वर्ग के लिए हफ्ता समान्य बना रह सकता है। इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ बहसबाजी तथा वाद विवाद से दूर रहें। इस हफ्ते कुछ मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकते हैं। धन व्यय की अधिकता भी इस हफ्ते हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आप हिस्सा ले सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक अपने पराक्रम के बल पर कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। इस हफ्ते आप अपनी सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। इस हफ्ते कुछ व्यर्थ का खर्च भी बना रह सकता है। पारिवारिक तथा दांपत्य जीवन में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। हफ्ते के मध्य में कोई व्यापारिक लाभ आपको मिल सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। इस हफ्ते क्रोध तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
कर्क राशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों के संतान के साथ मतभेद हो सकते हैं। कामकाज को लेकर इस हफ्ते आपकी दौड़ भाग अधिक बनी रहेगी। व्यापारिक वर्ग के लिए हफ्ता थोड़ा उतार चढ़ाव वाला बना रह सकता है। सेहत का ध्यान रखें, इस हफ्ते अधिक सोच विचार आपको तनाव तथा सिरदर्द की समस्या दे सकती है। आर्थिक स्थिति में इस हफ्ते सुधार हो सकता है। कहीं फंसा हुआ पैसा इस हफ्ते आपको मिल सकता है।
सिंह राशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को शुरुआत में कामकाज को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। धन संबंधी मामलों में इस हफ्ते आपको लाभ मिलने की संभावना रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए किये जा रहे प्रयास इस हफ्ते सफल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन इस हफ्ते अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते व्यर्थ की सोच विचारी तथा वाद विवाद से दूर रहें तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। विरोधियों पर हावी रहेंगे।
कन्या राशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक बना रह सकता है। कामकाज को लेकर दौड़ भाग बनी रहेगी। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा दांपत्य जीवन सामान बना रहेगा। इस हफ्ते धन का खर्च भी अधिक हो सकता है। सेहत से जुड़ी कोई समस्या है तो उसका ध्यान रखे। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई अधूरा कार्य इस हफ्ते पूर्ण हो सकता है। छात्र वर्ग को सफलता मिल सकती है।
तुला राशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में कुछ चिंता परेशान कर सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद विवाद से बचें। कामकाज को लेकर इस हफ्ते स्थिति सामान्य बनी रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी को जॉब में लाभ मिलने की संभावना रहेगी। संतान के साथ समय व्यतीत होगा। छात्र वर्ग की कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
वृश्चिक राशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों का मन किसी बात को लेकर भ्रमित बना रह सकता है। कामकाज को लेकर हफ्ता सामान्य बना रहेगा किन्तु काम अधिक बना रह सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में थोड़ा संभलकर चलने की सलाह रहेगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। हफ्ते के मध्य में अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। इस हफ्ते आलस्य से बचें।
धनु राशि : यह सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए भाग दौड़ वाला बना रह सकता है। इस हफ्ते धन का खर्च भी आपका अधिक हो सकता है। हफ्ते के मध्य में आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। भाग्य का सहयोग इस हफ्ते आपको कार्यों में सफलता देगा। संतान संबंधी मामलों में इस हफ्ते आपको लाभ मिल सकता है। हफ्ते का अंतिम भाग आपको लाभ देने वाला रहेगा।
मकर राशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में कुछ समस्या मिल सकती है। संतान के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। हफ्ते के मध्य में खर्च तथा यात्रा का योग बना रहेगा। दांपत्य जीवन आपका सामान्य बना रहेगा तथा पारिवारिक लोगों का सहयोग आपको कुछ लाभ दे सकता है। इस हफ्ते व्यर्थ के खर्च तथा वाद विवाद से दूर रहने की सलाह रहेगी। हफ्ते के अंतिम भाग में आर्थिक लाभ के योग रहेंगे।
कुंभ राशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग कम प्राप्त होगा, किन्तु अधिकारी वर्ग का सहयोग आपको मिलेगा। इस हफ्ते क्रोध के चलते वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या हो सकती है। व्यापारिक वर्ग को लाभ मिलने के योग रहेंगे। हफ्ते के मध्य भाग में धन का लाभ मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते अपने खर्चों पर अंकुश रखें।
मीन राशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को कामकाज को लेकर किसी प्रकार की चिंता परेशान कर सकती है। नौकरी वर्ग के जातकों के लिए हफ्ता शुभ फल देने वाला रहेगा। सेहत संबंधी मामलों को लेकर हफ्ता सकारात्मक फल दे सकता है। शत्रु पक्ष के ऊपर आप हावी बने रहेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत करेंगे। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता थोड़ा दिक्क्त वाला रह सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर बने रहें।
प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story