धर्म-अध्यात्म

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा राशियों के लिए यह सप्ताह

jantaserishta.com
23 July 2023 4:40 AM GMT
Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा राशियों के लिए यह सप्ताह
x
नई दिल्ली: लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, अपना पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी, और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को शुरुआत में व्यापारिक लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते आप अपनी आर्थिक हालत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते है। पारिवारिक सदस्यों के साथ बहसबाज़ी से बचें। हफ्ते के मध्य भाग में आपको धन का लाभ मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें, सिरदर्द की तकलीफ हो सकती है। सुख साधनो के ऊपर आपका धन खर्च हो सकता है। इस हफ्ते वाणी व्यव्हार पर संयम रखना लाभकारी रहेगा।
वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को शुरुआत में किसी प्रकार का तनाव परेशान कर सकता है। नौकरी वर्ग के लिए हफ्ता सामान्य फल देने वाला रहेगा। व्यापारिक वर्ग को इस हफ्ते अपने कार्यों को लेकर अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्‍थ‍िति को मजबूती मिल सकती है। परिवार मैं आपको किसी बुजुर्ग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ दिक्क़ते रहेंगी। सेहत तथा अपने खर्च पर ध्यान रखें।
मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों की शुरुआत धन लाभ के साथ हो सकती है। इस हफ्ते सेहत तथा खर्च को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। कामकाज के लिहाज से हफ्ता आपको अच्छे फल देने वला रहेगा। इस हफ्ते आपकी जमापूंजी में वृद्धि के योग रहेंगे। पारिवारिक जीवन में अगर कोई समस्या थी, तो वह दूर हो सकती है। यात्रा के योग रहेंगे, यात्रा के समय सतर्कता रखें। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता नयी उपलब्धि दे सकता है।
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को धन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस हफ्ते संतान के साथ आपके वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता मेहनत वाला बना रहेगा। हफ्ते के मध्य में आप किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कामकाज को लेकर हफ्ता समय फल देने वाला बना रहेगा। हफ्ते का अंतिम भाग आपको लाभ तथा कोई शुभ समाचार दे सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी को लेकर इस हफ्ते कोई शुभ समाचार मिल सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बना कर चलें। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। अचानक धन का लाभ आपको मिल सकता है। हफ्ते का अंतिम भाग खर्च तथा यात्रा वाला रहेगा।
कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को नौकरीपेशा में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी से सम्बंधित दिए गए इंटरव्यू में इस हफ्ते आपको सफलता मिल सकती है। सेहत सम्बन्धी दिक्क़तें इस हफ्ते दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आलस्य से दूर रहें। पारिवारिक लोगो का सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को सहकर्मियों के साथ तालमेल रखना लाभ देगा। हफ्ते का अंतिम भाग धन का लाभ दे सकता है।
तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को शुरुआत में सेहत सम्बन्धी कोई समस्या परेशान कर सकती है। इस हफ्ते वाणी पर संयम रखना आपको परेशानी से बचा सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। इस हफ्ते भाग्य का सहयोग आपको दैनिक कार्यों में सफलता दिलाएगा। संतान तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज के संधर्भ में इस हफ्ते आपको कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धन का लाभ भी मिलेगा।
वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को व्यापारिक साझेदारों के साथ कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस हफ्ते काम का दबाव अधिक बना रहने से शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से समस्याओं पर जीत पा लेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी तथा सहकर्मियों का सहयोग आपको लाभ दे सकता है। धन के लिहाज से हफ्ता कुछ लाभ देने वाला रहेगा। हफ्ते के अंतिम भाग आपको सुखद परिणाम देगा।
धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को व्यर्थ के विचार परेशान कर सकते हैं। कामकाज के लिहाज से हफ्ता आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना कर चलेंं, उचित रहेगा। इस हफ्ते आप आपने क्रोध तथा अहंकार पर संयम रखें। सेहत सम्बन्धी कोई तकलीफ आपको परेशान कर सकती है। व्यापारिक धन लाभ के योग रहेंगे। यात्रा का योग बन सकता है। धन का खर्च भी होगा।
मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को शुरुआत में कोई लाभ मिल सकता है। धन सम्बन्धी मामलों के लिए इस हफ्ते आपको थोड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी हालत सामान्य बनी रह सकती है। इस हफ्ते आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा, किन्तु प्रेमी वर्ग के लिए स्थिति उतार चढ़ाव वाली बनी रह सकती है। शत्रु पक्ष पर आप हावी बने रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें तथा व्यर्थ के तनाव से अपने आप को दूर रखें।
कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ दिक्क़तें बनी रह सकती हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को अभी टाल देंं, उचित रहेगा। संतान से लाभ तथा सहयोग आपको मिलेगा। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में हालात सामान्‍य बना रहेगा। व्यापारिक वर्ग को अच्छा लाभ मिल सकता है। हफ्ते के अंत में धन का खर्च संभव है। व्यर्थ के तनाव तथा उलझनों से बचें।
मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को शुरुआत में धन का लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपको आलस्य से बचना चाहिये। इस हफ्ते आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से हफ्ता आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कायक्षेत्र में आपको नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित लाभ आपको मिल सकता है। छात्र वर्ग को परिश्रम का उचित फल मिलेगा। धन का व्यय हो सकता है।
(ज्योतिषी विशाल वार्ष्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है)
प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष
वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम
Next Story