धर्म-अध्यात्म

साप्ताहिक राशिफल (14 अगस्त से 20 अगस्त 2023)

Admin Delhi 1
13 Aug 2023 5:30 AM GMT
साप्ताहिक राशिफल (14 अगस्त से 20 अगस्त 2023)
x
राशिफल

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति, इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष राशि : मेष राशि के जातकों का इस हफ्ते कामकाज को लेकर पराक्रम तथा आत्मविश्वास बहुत बढ़ा चढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए हालात सामान्य बने रहेंगे। पिता तथा अधिकारी वर्ग के साथ सामंजस्य बना कर चलें। धन लाभ के लिहाज से हफ्ता आपको अच्छे लाभ दे सकता है। छात्र वर्ग को पढ़ाई से सम्बंधित मामलों में अधिक परिश्रम के उपरांत सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ आपके रिस्ते मजबूत बनेंगे। संतान के साथ मधुरता बढ़ेगी। आज धन का निवेश आपको लाभ दे सकता है।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए हफ्ता धन का लाभ देने वाला बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। पारिवारिक लोगो के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। आप अपनी वाणी व्यवहार के द्वारा अच्छे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यापारिक वर्ग के लिए हफ्ता परिश्रम वाला बना रह सकता है। व्यापारिक साझेदारों के साथ किसी भी प्रकार की बहसबाज़ी में न पड़ें। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बढ़ाने का प्रयास करेंं, लाभ मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिल सकते हैं ।

मिथुन राशि :मिथुन राशि के जातकों के लिए हफ्ता अच्छे लाभ प्रदान कर सकता है। आपको अपने सभी कार्य आसानी से पूर्ण होते नज़र आएंगे। भाग्य का सहयोग भी आपके लिए मददगार बना रहेगा। छात्र वर्ग को शुभ समाचार मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपकी धन से जुडी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं तथा आपको आय से सम्बंधित नए श्रोत भी मिल सकते हैं। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिहाज से हफ्ता आपको सफलता दे सकता है। आलस्य से बचने की सलाह रहेगी।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मेहनत तथा भागदौड़ वाला बना रह सकता है। अचानक आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। यह हफ्ता छात्र वर्ग के लिए कुछ दिक्क़तें ले कर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ अधिक बना रह सकता है। लोगों का उचित सहयोग न मिल पाने से आप दुःखी हो सकते हैं। संतान सम्बन्धी मामलों में आपको संयम से काम लेना चाहिए। जीवनसाथी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। यात्रा के योग बनेंगे, साथ ही यात्रा से आपको कोई लाभ भी मिल सकता है।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ते धन सम्बन्धी मामलों में अच्छे लाभ तथा शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता बहुत अच्छे लाभ दे सकता है। छात्र वर्ग को अपने टीचर तथा सीनियर्स का पूर्ण सहयोग भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में दौड़ भाग अधिक रहेगी, किन्तु आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। व्यापारिक वर्ग के लिए हफ्ता अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। सेहत के लिहाज से हफ्ता आपके लिए सामान्य बना हुआ है। प्रेमी वर्ग को इस हफ्ते अपने मन की बात कहने का मौका मिल सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों को इस हफ्ते नौकरी से सम्बंधित शुभ फल मिल सकते हैं। इस हफ्ते कामकाज को लेकर लोगों का सकारात्मक रवैया आपको शुभ परिणाम देगा। अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न बने रहेंगे। आपको पिता से अच्छे लाभ मिलने के योग हैं। आपकी सुख सुबिधाओं में वृद्धि हो सकती है। मकान जमीन से जुडी कोई समस्या बनी हुयी है, तो वह दूर होने की सम्भावना रहेगी। संतान के साथ कुछ मनमुटाव होने की सम्भावना बन सकती है। धन लाभ से सम्बंधित नए मार्ग आपको मिल सकते हैं। सेहत का विषेश ध्यान रखें।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए हफ्ता उनके भाग्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपकी सुख सुबिधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। कामकाज से सम्बंधित मामलों में यह हफ्ता आपके लिए सफलता देने वाला बना रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ सामंजस्य बना कर चलेंं, अन्यथा वाद-विवाद संभव है। संतान से आपको अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। कामकाज के क्षेत्र में शत्रु वर्ग आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैंं, अतः सतर्क रहें। धन का लाभ आपको मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपके मान सम्मान में वृद्धि का योग है।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हेतु प्रयासों में इस हफ्ते सफलता मिल सकती है। कामकाज को लेकर आप अधिक व्यस्त बने रह सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग तथा सहकर्मियों के साथ कार्यों से सम्बंधित विषयों पर आज महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता मिश्रित फल देने वाला बना रहेगा। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। पारिवारिक सदस्य आपकी मदद को आगे आ सकते हैं।

धनु राशि :धनु राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता कार्यक्षेत्र में सफलता देने वाला रहेगा। आपको व्यापार से अच्छे लाभ प्राप्त होने के योग रहेंगे। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। अगर आपका जीवनसाथी कार्यरत है, तो उनको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ हेतु आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्र वर्ग को दी गयी प्रतियोगिताओं में सफलता की प्राप्ति मिल सकती है। आज अचानक धन का लाभ आपकी प्रसन्नता को बढ़ा सकता है।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते व्यापारिक साझेदारो के साथ कुछ समस्या मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य अपूर्ण बने रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। भाइयों से मन मुटाव की स्थिति उत्‍पन्न हो सकती है। भाग्य के भरोसे न रह कर अपने कार्य करते रहें। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आय के योग बनेंगे, किन्तु व्यर्थ के खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। शौक मौज के ऊपर आप धन खर्च कर सकते हैं।

कुंभ राशि :कुंभ राशि के जातकों को इस हफ्ते धन सम्बन्धी मामलों में अच्छी सफलता मिल सकती है। कामकाज को लेकर दौड़भाग बनी रह सकती है। कार्यों के सिलसिले में आपकी यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार की दूरी संभव है। आपका भाग्य कार्यो में भरपूर मदद करने वाला साबित हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए जिन योजनाओं पर कार्य कर रहे थे, उनमे सफलता की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। नए लोगों से आपके संपर्क बन सकते हैं।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सुख सुबिधाओं में वृद्धि वाला बना रहेगा। कामकाज को लेकर हालात आपके पक्ष में बने रहेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी तथा समाज में मान -सम्मान बढ़ेगा।भाग्य आपके कार्यो में भरपूर मदद करने वाला साबित हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए जिन योजनाओंं पर कार्य कर रहे थे उनमे आपको सफलता मिल सकती है। जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्र वर्ग के लिए दिन मेहनत वाला बना रहेगा।

(ज्योतिषी विशाल वार्ष्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है)

Next Story