धर्म-अध्यात्म

इस राशि वाले को मुश्किलों का करना पड़ सकता है सामना

Teja
27 April 2022 12:35 PM GMT
इस राशि वाले को मुश्किलों का करना पड़ सकता है सामना
x
आज दिनांक 27 अप्रैल 2022 और दिन बुधवार (Budhwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ?

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज दिनांक 27 अप्रैल 2022 और दिन बुधवार (Budhwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि
आज मेष राशि के जातकों को अपने मन में कोई नकारात्मक विचार नहीं लाना चाहिए। आज आपके पुराने रुके हुए काम भी समय पर पूर्ण हो जाएंगे। आज आपको व्यवसाय में भी लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी विशेषकर के बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज आपके प्रेम के संबंध भी अच्छे रहेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
वृषभ राशि
साहित्य लेखन कार्य करने वाले लोगों को आज सम्मान सम्मान पुरस्कार मिल सकता है। साझेदारी के व्यापार आज आपको लाभ देने वाले सिद्ध होंगे। कोई मानसिक उलझन आपको आज परेशान कर सकती है। संतान के सुख से आजा वंचित रह सकते हैं। आज आपको माता-पिता का सुख और विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन राशि
आज आपको आंखों सम्बन्धी समस्या रह सकती है। महिला अधिकारियों को चाहिए कि अपने से काम करने के मामले में पूरी-पूरी साधानी रखें। आप विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। छात्र आज अपनी रुचि के अनुसार पढाई करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परेशान कर सकते है। दाम्पत्य सुख आपका अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
कर्क राशि
आज के दिन सरकारी अधिकारियों के लिए अधिक अनुकूल रह सकता है। पदोन्नति के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज आप किसी काम से सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए अच्छा दिन रहने वाला है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। विदेश से भी धन लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि
आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन काम की अधिकता की वजह से थकान रह सकता है। कुछ संतान के पक्ष को लेकर के मानसिक चिंता भी रह सकती है। आज आपको अपने जीवन साथी के सहयोग और प्रेम की आवश्यकता होगी। जिसके कारण आज आप अपने मन को शांत रख पाए।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि
परिवार मे आज आपका वर्चस्व रहेगा। आज अविवाहित जातकों के लिए विवाह को प्रस्ताव मिलेंगे, नए संबंध बनने की संभावना बढ़ रही है। नेत्र के विकार से रह सकता है, आज कार्य क्षेत्र में काम के बाद आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन का खर्च अधिक रहेगा लेकिन जरूरत पर ही खर्च होगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- आसमानी
तुला राशि
आज घर तथा व्यवसाय दोनों जगह आप सफल रहेंगे। आज दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी अच्छा दिन दिखाई दे रहा है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। संतान के सुख में कोई बाधा नहीं है। आज परिवार वाले आपके काम में सहयोग करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। इसलिए जो काम जिस तरह से हो रहा है उसको उसी प्रकार के होने दें। किसी तरह की अदल बदल करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति दिखाई दे रही है। अपने काम पर फोकस करें, छात्रों को भी पढ़ाई से विमुख नहीं होना चाहिए।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
धनु राशि
आज नौकरी में आपको प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। अपने काम को आप बेहतरीन तरीके से करने में सफल रहेंगे। आयात निर्यात का व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा में किसी भी तरह की तकनीकी गड़बड़ी से आपको आज नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
मकर राशि
वित्तीय क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए आज विस्तार का नया अवसर प्राप्त हो सकता है, इसका प्रयोग अपने विकास के लिए करना चाहिए। शारीरिक स्वास्थ्य आपका बहुत बेहतर रहेगा। छात्रों को विशेष करके अपने काम पर ध्यान देना चाहिए पढ़ने लिखने के काम से हटकर के दूसरे कार्य के बारे में विचार नहीं करना चाहिए।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
कुंभ राशि
आज नया व्यवसाय शुरू करने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। साझीदारी के काम में भी सफलता मिल सकती है। आज आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा। बैंक में रुका हुआ काम आज आपका हो जाएगा। नौकरी पेशा लोगों को स्थान परिवर्तन की सूचना मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी
शुभ अंक-4
शुभ रंग- आसमानी
मीन राशि
युवा वर्ग आज अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रति प्रयासरत रहेगा। रोजगार की प्राप्ति हो सकती है, महिला वर्ग को पेट संबंधी समस्या दिखाई दे रही है। अपनी दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। खान-पान के प्रति आज आप लापरवाही न करें।पति पत्नी के संबंध में नज़दीकियां बढ़ेंगी। नव युगल दंपतियों के संतान सुख प्राप्ति के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसिरिया




















Next Story