- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- दांपत्य जीवन में तनाव...
धर्म-अध्यात्म
दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ा रहा है कमजोर शुक्र,करें ये उपाय
Tara Tandi
16 Jun 2023 11:36 AM GMT

x
हर किसी के जीवन में ग्रह नक्षत्र और कुंडली अहम भूमिका अदा करते हैं माना जाता हैं कि कुंडली के ग्रह अगर मजबूत हो तो इसका शुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता हैं लेकिन अगर ये कमजोर स्थिति हैं तो इसका अशुभ असर भी जातक पर पड़ता है जिससे उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
ऐसे में अगर आपकी कुंडली का शुक्र कमजोर है और वह अशुभ फल प्रदान कर रहा है जिस कारण आपको वैवाहिक जीवन में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं कुछ उपायों को अपना सकते हैं माना जाता हैं कि इन उपायों को करने से कुंडली का शुक्र मजबूत होकर शुभ फल प्रदान करता है जिससे शादीशुदा जीवन में खुशियां आती हैं, तो आइए जानते हैं वो आसान उपाय।
शुक्र को मजबूत करने के उपाय—
अगर आप कुंडली के शुक्र को मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे में आप हर शुक्रवार के दिन स्नान के पानी में इलायची डालकर स्नान करें साथ ही पूजन के समय शुक्र देव का ध्यान करते हुए शुक्र स्तोत्र का पाठ करें और अंत में दांपत्य जीवन को सुधारने के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय को करने से लाभ जरूर मिलता हैं।
श्री शुक्र स्तोत्र—
शृण्वन्तु मुनयः सर्वे शुक्रस्तोत्रमिदं शुभम् ।
रहस्यं सर्वभूतानां शुक्रप्रीतिकरं परम् ॥ १ ॥
येषां सङ्कीर्तनैर्नित्यं सर्वान् कामानवाप्नुयात् ।
तानि शुक्रस्य नामानि कथयामि शुभानि च ॥ २ ॥
शुक्रः शुभग्रहः श्रीमान् वर्षकृद्वर्षविघ्नकृत् ।
तेजोनिधिः ज्ञानदाता योगी योगविदां वरः ॥ ३ ॥
दैत्यसञ्जीवनो धीरो दैत्यनेतोशना कविः ।
नीतिकर्ता ग्रहाधीशो विश्वात्मा लोकपूजितः ॥ ४ ॥
शुक्लमाल्याम्बरधरः श्रीचन्दनसमप्रभः ।
अक्षमालाधरः काव्यः तपोमूर्तिर्धनप्रदः ॥ ५ ॥
चतुर्विंशतिनामानि अष्टोत्तरशतं यथा ।
देवस्याग्रे विशेषेण पूजां कृत्वा विधानतः ॥ ६ ॥
य इदं पठति स्तोत्रं भार्गवस्य महात्मनः ।
विषमस्थोऽपि भगवान् तुष्टः स्यान्नात्र संशयः ॥ ७ ॥
स्तोत्रं भृगोरिदमनन्तगुणप्रदं यो
भक्त्या पठेच्च मनुजो नियतः शुचिः सन् ।
प्राप्नोति नित्यमतुलां श्रियमीप्सितार्थान्
राज्यं समस्तधनधान्ययुतं समृद्धिम् ॥ ८ ॥
इति श्री शुक्र स्तोत्र ||

Tara Tandi
Next Story