धर्म-अध्यात्म

Vrat-Tyohar List :15 से 21 मार्च तक, इस सप्ताह आएंगे ये व्रत त्योहार

Kajal Dubey
15 March 2022 4:32 AM GMT
Vrat-Tyohar List :15 से 21 मार्च तक, इस सप्ताह आएंगे ये व्रत त्योहार
x
इस सप्ताह आएंगे ये व्रत त्योहार

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 15 मार्च (मंगलवार) : गोविंद द्वादशी। भौम प्रदोष व्रत।

16 मार्च (बुधवार) : सौर (मीन) चैत्र मास आरम्भ।
17 मार्च (गुरुवार) : फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी मध्याह्न 1.31 बजे तक उपरांत पूर्णिमा। व्रत की पूर्णिमा। होलिका दहन। भद्रा मध्याह्न 1.31 से रात्रि 1.10 बजे तक।
18 मार्च (शुक्रवार) : फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा मध्याह्न 12.48 बजे तक उपरांत प्रतिपदा। स्नान-दान की फाल्गुनी पूर्णिमा। मन्वादि। करिदिन।
19 मार्च (शनिवार) : काशी में होली। धुरड्डी। वसंतोत्सव। होलिका विभूति धारण।
20 मार्च (रविवार) : संत तुकाराम जयंती। सूर्य सायण मेष राशि में रात्रि 8.45 बजे। सूर्य उत्तर गोल प्रवेश। देवताओं का मध्याह्न, दैत्यों की मध्यरात्रि। उत्तरा क्रान्ति। महाविषुव दिन।
21 मार्च (सोमवार) : संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।


Next Story