- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- नवरात्रि में ऐसा देख...
नवरात्रि में ऐसा देख पाएंगे, मां वैष्णो देवी की लाइव आरती
![नवरात्रि में ऐसा देख पाएंगे, मां वैष्णो देवी की लाइव आरती नवरात्रि में ऐसा देख पाएंगे, मां वैष्णो देवी की लाइव आरती](https://jantaserishta.com/h-upload/2020/10/17/826414-jantaserishta-34.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कल यानी 17 अक्टूबर, शनिवार से नवरात्रि का पावन त्यौहार शुरू हो रहा है। उम्मीद करते हैं कि आप सभी ने मां को घर बुलाने की तैयारी कर ली होगी। मां की तस्वीर से लेकर उनके श्रृंगार तक इस दिन हर चीज का महत्व बहुत अधिक होता है। कई लोग इस पावन त्यौहार पर वैष्णो देवी जाते हैं और मां के दर्शन कर आते हैं। लेकिन इस बार कोरोना के चलते यह संभव नहीं हो पाएगा। ऐसे में दुर्गा मां के भक्त वैष्णो देवी की विशेष आरती को नहीं देख पाएंगे और मां के दर्शन भी नहीं कर पाएंगे। लेकिन अगर आप फिर भी वैष्णों देवी की आरती देखना चाहते हैं तो हम आपकी इस परेशानी का समाधान लेकर आए हैं। मां की चौकी की स्थापना, कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आदि जैसी जानकारी हम आपको पहले ही दे चुके हैं। ऐसे में इस लेख में हम आपको मां वैष्णो देवी की लाइव आरती कैसे देखी जा सकती है इसकी जानकारी दे रहे हैं।
ऑनलाइन देखें मां वैष्णो देवी की आरती:
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने माता वैष्णो देवी मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से श्रद्धालु मां के दर्शन अपने घर बैठे ही कर पाएंगे। साथ ही आरती भी लाइव देखी जा सकेगी। इस ऐप के जरिए केवल आरती ही नहीं देखी जा सकेगी बल्कि यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकेगा। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप फिलहाल एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। जल्द ही इसे आइओएस वर्जन पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
जानें किस समय देख पाएंगे लाइव आरती:
इस ऐप में 5 लिंक हैं। इसमें से एक लिंक होगा आरती का सीधा प्रसारण। अटका आरती का सीधा प्रसारण सुबह 6.20 बजे से सुबह 8.05 बजे तक और शाम को 7.20 बजे से रात 9.05 बजे तक देखने को मिलेगा। इसके अलावा आरती के ठीक बाद श्रद्धालुओं को पवित्र पिंडियों के दर्शन भी कराए जाएंगे। नवरात्रि के दौरान यह ऐप लॉन्च कर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को मां के करीब पहुंचा दिया है।