धर्म-अध्यात्म

Sawan में करें इन के शिव मंदिरों के दर्शन, पूरी होगी मनोकामना

Tara Tandi
26 July 2024 6:58 AM GMT
Sawan में करें इन के शिव मंदिरों के दर्शन, पूरी होगी मनोकामना
x
Sawanज्योतिष न्यूज़ : पंचांग के अनुसार सावन का महीना 22 जुलाई से आरंभ हो चुका है और इसका समापन 18 जुलाई को हो जाएगा। इस पूरे महीने भक्त शिव की भक्ति में लीन रहते हैं और पूजा पाठ करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा बरसती है
लेकिन अगर आप सावन के महीने में शिव मंदिर दर्शन का विचार कर रहे हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे में बता रहे हैं जहां दर्शन व पूजन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती है तो आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में।
भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर—
सोमनाथ मंदिर को 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला माना गया है यह मंदिर गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित है। माना जाता है कि सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव वास करते हैं यहां दर्शन करने से शिव की कृपा मिलती है और सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है साथ ही चंद्र दोष भी समाप्त हो जाता है इसके अलावा आप सावन के महीने में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं यह भी ​12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। यहां अधिक संख्या में भक्त महाकाल के दर्शन व पूजन के लिए आते हैं महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती बहुत मशहूर है। यहां दर्शन व पूजन करने से संकट दूर होते हैं।
इसके अलावा सावन में भक्त केदारनाथ मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं यह 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है इसे 11वां ज्योतिर्लिंग कहा जाता है केदारनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है यहां दर्शन व पूजन करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और कष्टों का निवारण हो जाता है।
Next Story