धर्म-अध्यात्म

Vijaya Ekadashi व्रत ,नोट करें डेट और जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Tara Tandi
16 Feb 2025 1:20 PM IST
Vijaya Ekadashi व्रत ,नोट करें डेट और जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
x
Vijaya Ekadashi ज्योतिष न्यूज़ : हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन विजया एकादशी का व्रत रखा जाता है और हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. कहते हैं कि एकादशी का व्रत रखने वाले जातक के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष प्राप्त होता है. साथ ही भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है. आइए जानते हैं इस साल कब रखा जाएगा विजया एकादशी व्रत?
विजया एकादशी 2025 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 23 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी और 24 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर इसका समापन होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार विजया एकादशी का व्रत 24 फरवरी 2025 को रखा जाएगा.
विजया एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त
विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है और यह पूजन यदि शुभ मुहूर्त में किया जाए तो अधिक फलदायी होता है. पंचांग के अनुसार इस दिन सुबह 5 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 1 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. वहीं दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 15 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा और शाम 6 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 40 ​मिनट तक गोधूलि मुहूर्त रहेगा.
विजया एकादशी व्रत का पारण
एकादशी व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है. ऐसे में विजया एकादशी व्रत का पारण 24 फरवरी को किया जाएगा. पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगा.
विजया एकादशी का महत्व
हिंदू धर्म में प्रत्येक माह 2 एकादशी व्रत आते हैं और साल में कुल 24 एकादशी व्रत पड़ते हैं. प्रत्येक एकादशी का अपना एक विशेष महत्व है और इस दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है. मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से मनुष्य को पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में आ रहे कष्ट दूर होते हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम ने लंका पर विजय और रावण वध की कामना से विजया एकादशी का ही व्रत रखा था.
Next Story