धर्म-अध्यात्म

बुधवार को इन उपायों को करने से प्रसन्न होंगे विघ्नहर्ता गणेश जी

Subhi
14 Sep 2022 4:09 AM GMT
बुधवार को इन उपायों को करने से प्रसन्न होंगे विघ्नहर्ता गणेश जी
x
हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माना जाता है कि देवी देवता भी अपने कार्यों को बिना विघ्न के पूरा करने के लिए सबसे पहले गणपति जी की ही पूजा करते हैं।

हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माना जाता है कि देवी देवता भी अपने कार्यों को बिना विघ्न के पूरा करने के लिए सबसे पहले गणपति जी की ही पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति बुधवार के दिन श्रद्धा के साथ गणपति जी की पूजा करें, तो उसकी किस्मत संवर जाती है। इसके साथ ही जीवन के हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है। पंचांग के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस दिन गणपति जी की विधिवत पूजा करने के साथ कुछ ज्योतिष संबंधी उपाय किए जाए, तो वह जल्द प्रसन्न होते हैं। जानिए श्रीगणेश की कृपा पाने के लिए कौन से उपाय करना होगा शुभ।

रोजाना चढ़ाएं दूर्वा

भगवान गणेश जी की कृपा पाने के लिए दूर्वा और मोदक भेंट करें। इससे गणेश जी बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

गणपति अथर्वशीर्ष में दूर्वा चढ़ाने के बारे में बताया गया है इसके अनुसार जो व्यक्ति गणपति जी की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करता है। उसकी हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। इसलिए गणेश जी को कम से कम 21 दूर्वा, 2 शमी पत्र और 2 बेल पत्र जरूर चढ़ाएं।

लड्डू चढ़ाएं

शास्त्रों के अनुसार, गणपति जी को लड्डू खाना भी काफी पसंद है। इसलिए गर्मियों के मौसम में दाल के लड्डू और सर्दियों में तिल के लड्डू चढ़ाना शुभ माना जाता है।

शमी पत्र

शमी पत्र से भगवान शिव और शनि देव ही नहीं बल्कि गणपति जी भी प्रसन्न होते हैं। इसलिए नियमित रूप से शमी के कुछ पत्ते गणेश जी को जरूर अर्पित करें। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

चढ़ाएं चावल

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए साथ चावल भी चढ़ा सकते हैं। गणपति जी को सूखा चावल न चढ़ाएं। बल्कि थोड़ा गीला करके चढ़ाएं। इसके साथ ही इस मंत्र को तीन बार बोले-'इदं अक्षतम् ऊं गं गणपतये नमः'

Next Story