धर्म-अध्यात्म

Vidur Niti : महिलाओं की तारीफ क्यों करनी चाहिए ? विदुर नीति से जानें

Tara Tandi
23 Jan 2025 3:46 PM IST
Vidur Niti : महिलाओं की तारीफ क्यों करनी चाहिए ? विदुर नीति से जानें
x
Vidur Niti ज्योतिष न्यूज़ : महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक महात्मा विदुर को कौन नहीं जानता है इनकी नीतियां दुनिया भर में प्रसिद्ध है जिसे विदुर नीति के नाम से जाना जाता है, महात्मा विदुर कई नीतियों का निर्माण किया है जिसका पालन करने वाला मनुष्य सफलता, सुख और सम्मान को हासिल करता है।
महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों के द्वारा कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिनकी तारीफ जरूर करनी चाहिए, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इसी विषय में जानकारी प्रदान कर रहे हैं
विदुर नीति—
​महात्मा विदुर की नीति के अनुसार अक्सर महिलाएं अपनी जवानी में कुछ न कुछ ऐसा कर जाती है जिसकी वजह से उन पर दोष लगता है, लेकिन जिन महिलाओं की जवानी बिना किसी दोष से निकल जाए उनकी प्रशंसा जरूर करनी चाहिए। विदुर अनुसार भोजन स्वादिष्ट हो और आसानी से पच जाए ऐसा हर बार संभव नहीं होता है लेकिन अगर भोजन खाने में स्वादिष्ट लगे और इसे खाने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी न हो तो ऐसा भोजन तारीफ के योग्य होता है।
किसी भी युद्ध को बिना योद्धाओं के नहीं जीता जा सकता है ऐसे में युद्ध जीतने के बाद योद्धाओं की तारीफ जरूर करनी चाहिए। इससे उनका मनोबल तो बढ़ता ही है साथ ही उन्हें सम्मान महसूस होता है। अगर किसी साधारण साधु संत को ज्ञान की प्राप्ति हो जाए तो उनकी तारीफ करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।
Next Story