धर्म-अध्यात्म

Vidur Niti जो लोग दूसरों से छिपाकर रखे राज़, जिंदगीभर रहेंगे खुशहाल

Tara Tandi
31 Jan 2025 10:01 AM
Vidur Niti जो लोग दूसरों से छिपाकर रखे राज़,  जिंदगीभर रहेंगे खुशहाल
x
Vidur Niti ज्योतिष न्यूज़ : महाभारत के महान पात्रों में से एक महात्मा विदुर हैं जिनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है महात्मा विदुर ने कई महत्वपूर्ण नीतियों का जिक्र किया है जिनका अगर सही तरीके से पालन किया जाए तो व्यक्ति को कष्ट नहीं भोगना पड़ेगा। विदुर जी ने मानव जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कुछ बातें बताई हैं जिसके अनुसार व्यक्ति को कुछ चीजों को हमेशा ही छिपाकर ही रखना चाहिए। मान्यता है कि अगर आप इन चीजों को हमेशा दूसरों से छिपाकर रखते हैं तो कभी भी आपको धन की कमी नहीं होती है साथ ही जीवन हमेशा खुशहाल बना रहता है तो आज हम इसी विषय पर
विदुर नीति बता रहे हैं।
विदुर नीति—
विदुर नीति अनुसार व्यक्ति को अपनी धन संपत्ति, आय और व्यय की जानकारी किसी के साथ भी साझा नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इससे दूसरों के मन में ईष्या और द्वेष पैदा होता है। इसके अलावा अपने नुकसान का भी जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए। वरना लोग आपसे दूसरी बना लेंगे। विदुर नीति की मानें तो लोगों को अपनी व्यक्तिगत समस्याओं और दुखों का जिक्र भी किसी के साथ नहीं करना चाहिए।
इससे केवल आपकी कमजोरी उजागर होती है साथ ही लोग इसका गलत लाभ भी लोग उठा सकते हैं। अपने परिवार के भीतर की समस्याएं या झगड़े को किसी बाहरी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इससे परिवार की छवि खराब होती है और आपसी विश्वास में कमी आती है। इसके अलावा अपनी योजनाओं और महत्वाकांक्षाएं हमेशा ही दूसरो से गुप्त रखनी चाहिए। कभी भी अपने भविष्य की योजनाएं और लक्ष्यों के बारे में किसी को न बताएं।
विदुर नीति अनुसार अपनी व्यक्तिगत कमजोरियों या डर को भी दूसरों को नहीं बताना चाहिए। इससे लोग आपकी कमजोरी का लाभ उठका आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा अपना धर्म और आध्यात्मिक क्रिया कलाप को भी किसी से नहीं बताना चाहिए। इन्हें सार्वजनिक रूप से साझा करने से इनका महत्व कम हो जाता है। इसके अलावा दूसरों की गुप्त बातों को भी किसी से शेयर नहीं करना चाहिए। इससे आपकी प्रतिष्ठा और विश्वास में कमी आएगी।
Next Story