- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- अनोखे अंदाज में हनुमान...

x
भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भारतीय संस्कृति (Indian Culture) की जमकर सराहना की जाती है
भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भारतीय संस्कृति (Indian Culture) की जमकर सराहना की जाती है. इसी क्रम में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक विदेशी सिंगर (Foreign singer sang Hanuman Chalisa) द्वारा हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) गाने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
अनोखे अंदाज में हनुमान चालीसा का वीडियो वायरल
विदेशी सिंगर द्वारा गाए जा रहे इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर पसंद कर रहे हैं. सिंगर ने बहुत ही अनोखे अंदाज में हनुमान चालीसा गाकर लोगों का मन मोह लिया है. हनुमान चालीसा के इस पांच मिनट वीडियो को सुनकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा. देखें वीडियो-
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी सिंगर गिटार पर हनुमान चालीसा गाती दिख रही है. यह विदेशी सिंगर बहुत ही सुरीले स्वर में श्लोक और मंत्र बोलती भी दिख रही है. वीडियो ने इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक हर तरफ धूम मचा दिया है.
गिटार के साथ गाई हनुमान चालीसा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जो सिंगर हनुमान चालीसा गा रही है, उसने बीड्स से अपने बाल बनाए हुए हैं. उनके साथ गाने में एक और शख्स भी दिखाई दे रहा है, जो गिटार बजा रहा है. जबकि सिंगर अपने दोनों हाथों में माइक पकड़कर मगन होकर हनुमान चालीसा गा रही है.
वीडियो को ssunnyy36 नामक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'मेरा देश महान'. वहीं कई अन्य यूजर भी वीडियो की जमकर सराहना कर रहे हैं. पांच मिनट के इस वीडियो को अब तक 17 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है.
Next Story





