धर्म-अध्यात्म

बहुत भाग्यवान होती हैं ,ये तीन राशि वाली लड़कियां

Kajal Dubey
19 Sept 2021 6:19 PM IST
बहुत भाग्यवान होती हैं ,ये तीन राशि वाली लड़कियां
x
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शादी के बाद कुछ लोगों की तो किस्मत ही चमक जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जब शादी की बात आती है तो हर किसी कोई चाहता है कि उसे ऐसा जीवन-साथी मिले, जो उनकी बातों को समझे, उनके साथ कदम-से-कदम मिलाकर चले और कठिन परिस्थितियों में उनका साथ दे। माना जाता है कि शादी के बाद लड़की का भाग्य लड़के से जुड़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शादी के बाद कुछ लोगों की तो किस्मत ही चमक जाती है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का अध्ययन किया जाता है।

हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है। व्यक्ति के जन्म के समय और नक्षत्रों के अनुसार उसकी राशि निर्धारित होती है। ज्योतिषाचार्य मानते हैं स्वामी ग्रह के स्वभाव के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, पसंद-नापसंद और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। आज हम ऐसी तीन राशियों का जिक्र करेंगे, जिनमें जन्मीं लड़कियां बेहद ही भाग्यशाली होती हैं। इन लड़कियों से शादी करने के बाद लड़कों की किस्मत खुल जाती है।
मेष राशि:
मेष राशि में जन्मीं लड़की बहुत भाग्यवान होती हैं। यह अपने जीवनसाथी के प्रति हमेशा वफादार रहती हैं। इनका दिल साफ होता है और यह परिवार को जोड़कर रखने में विश्वास रखती हैं। इन्हीं जो भी काम दिया जाता है, उसे बेहद ही ईमानदारी और जिम्मेदारी से यह पूरा करती हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस राशि की लड़कियां जिससे भी शादी करती हैं, उनकी किस्मत खुल जाती है।
कर्क राशि: सुंदरता के मामले में इस राशि की लड़कियां किसी से कम नहीं होतीं। हालांकि ये जितनी सुंदर होती हैं, उतनी ही इमोशनल भी होती हैं। यह अपने पति से बहुत प्यार करती हैं और हर परिस्थिति में उसका साथ देती हैं। इनका यही स्वभाव इन्हें सबसे अलग बनाता है।
सिंह राशि: सिंह राशि की लड़कियां स्वभाव से थोड़ी गुस्से वाली होती हैं। हालांकि अपने जीवन-साथी के प्रति बेहद ही वफादार होती हैं। इनके इरादे बहुत मजबूत होते हैं और यह हर मुसीबत का डटकर सामना करती हैं। इस राशि की लड़कियां अपने पति के लिए बेहद ही सौभाग्यशाली होती हैं।



Next Story