धर्म-अध्यात्म

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आज, जानें किन राशियों के लिए है शुभ

Subhi
30 Oct 2021 3:45 AM GMT
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आज, जानें किन राशियों के लिए है शुभ
x
भारतीय ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और भावनाओं का संचालक ग्रह माना जाता है। माना जाता है कि शुक्र ग्रह के प्रभाव से ही हमारे संबंधों में प्रगाढ़ता आती है जो हमारे जीवन में सुख और संपन्नता ले कर आता है।

भारतीय ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और भावनाओं का संचालक ग्रह माना जाता है। माना जाता है कि शुक्र ग्रह के प्रभाव से ही हमारे संबंधों में प्रगाढ़ता आती है जो हमारे जीवन में सुख और संपन्नता ले कर आता है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस महीने के अंत में शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शुक्र ग्रह में ये राशि परिवर्तन 30 अक्टूबर को होगा। इस दिन शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि से निकल कर धनु राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव अन्य राशियों पर भी पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए ये राशि परिवर्तन शुभ संयोग बना रहा है...

1-मेष राशि
शुक्र ग्रह का यह राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार लेकर आरहा है। शुक्र ग्रह मेष राशि के नवम भाव में गोचर करेंग, जो कि धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में बढ़ने वाली भागीदारी का द्योतक है। इसके साथ ही पारिवारि और वैवाहिक संबंध मधुर होने का योग है। छात्रों को उनके शिक्षकों सहयोग मिलने के कारण सफलता मिलेगी।
2- सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का ये राशि परिवर्तन प्रेम संबंधों में निकटता ला रहा है। इस काल में विवाह प्रस्तावों को में सफलता मिलने की संभावना है। इसके साथ ही ये राशि परिवर्तन समाजिक सफलता और प्रतिष्ठा प्रदान करेगा और छात्रों के लिए भी शुभ समाचार लेकर आएगा।
3- वृश्चिक राशि
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों को सुख-संपत्ति में वृद्धि लाएगा। शुक्र ग्रह के प्रभाव से व्यापारिक सौदों में लाभ मिलने की संभावना है। इसके साथ इस राशि के जातक भौतिक सुख-सुविधाओं पर व्यय अधिक करेंगे। वाहन खरीदने का शुभ संयोग बन रहा है।
4- धनु राशि
शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन करके धनु राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं। उनका ये राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए सकारात्मक है। ये आपकी रचानत्मकता में वृद्धि लाएगा, इसलिए चित्रकला, संगीत, सिनेमा आदि रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता प्रदान करेगा। इसके साथ ही कार्य स्थल पर आपको प्रशंसा और तरक्की मिलने का संभावना है।

Next Story