धर्म-अध्यात्म

24 सितंबर को शुक्र का कन्या राशि में गोचर, इन राशियों को होगा धन लाभ

Subhi
21 Sep 2022 4:45 AM GMT
24 सितंबर को शुक्र का कन्या राशि में गोचर, इन राशियों को होगा धन लाभ
x

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख-संपदा, वैभव, ऐश्वर्य, रोमांस व धन आदि का कारक माना गया है। जातक की जन्मकुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कहते हैं शुक्र के उच्च भाव में होने से जातक को जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। शुक्र किसी भी राशि में करीब 23 दिनों तक रहते हैं, उसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रदेव 24 सितंबर, शनिवार को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र के कन्या राशि में जाने से कई राशियां भाग्यशाली साबित होंगी। जानें शुक्र गोचर का किन राशियों पर शुभ प्रभाव-

वृषभ- शुक्र ग्रह वृषभ राशि के स्वामी हैं। शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश करने से आपको आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर में आपको अपार सफलता हासिल हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन- मिथुन राशि वालों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। इस दौरान धन लाभ के प्रबल योग हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र गोचर बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन संभव है।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर का शुभ फल प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपको निवेश का लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।


Next Story