धर्म-अध्यात्म

शुक्र देव करेंगे वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन लोगो को धन लाभ के योग

Subhi
5 Oct 2022 4:14 AM GMT
शुक्र देव करेंगे वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन लोगो को धन लाभ के योग
x
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। यह प्रभाव किसी पर अच्छा, तो किसी पर प्रतिकूल पड़ सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। यह प्रभाव किसी पर अच्छा, तो किसी पर प्रतिकूल पड़ सकता है।

शुक्र देव 11 नवंबर 2022 को रात 8.52 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे यानी की गोचर करेंगे। मान्यता के अनुसार ऐसे में कई राशि के लोगों को धन आदि लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कि शुक्र देव का गोचर किन-किन राशि के लोगों के लिए लाभप्रद हो सकता है।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए शुक्र देव छठे भाव के स्वामी होते हैं।कई जातकों के विवाह हो सकते है। साझेदारी में कोरोबार कर रहे लोगों को लाभ हो सकता है। वहीं कई जातकों को लेन-देन से भी लाभ हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र देव चौथे भाव के स्वामी होते हैं। इस दौरान नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। कई जातके के सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। घर में भी शांति का वातावरण बना रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र देव आठवें व दूसरे भाव के स्वामी होते हैं। धन लाभ के साथ आय से स्त्रोत भी बढ़ सकते हैं। व्यवसाय में भी लाभ होने की संभावना है।

मकर राशि

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव पांचवें और दसवें भाव के स्वामी होते हैं। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं कुछ जातकों को धन आदि लाभ भी हो सकता है। निजी जीवन के लिए भी यह समय उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि

शुक्र देव प्रथम भाव के स्वामी होते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में लाभ हो सकता है। इस दौरान आप विदेश यात्रा की भी योजना बना सकते हैं। इस अवधि में आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। करियर में भी सफलता मिल सकती है।कुछ जातक इस अवधि में नया वाहन भी खरीद सकते हैं।शोध क्षेत्र में भी कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

Next Story