धर्म-अध्यात्म

इन तारीखों में जन्मे लोगों पर शुक्र देव होते हैं मेहरबान

Tara Tandi
4 July 2021 8:11 AM GMT
इन तारीखों में जन्मे लोगों पर शुक्र देव होते  हैं मेहरबान
x
जिस तरह ज्योतिषशास्त्र में राशियों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव की जानकारी प्राप्त हो जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जिस तरह ज्योतिषशास्त्र में राशियों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव की जानकारी प्राप्त हो जाती है। ठीक उसी तरह अंकशास्त्र में व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके भविष्य और स्वभाव की जानकारी प्राप्त हो जाती है। किसी भी माह की 6, 15 और 24 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। हर मूलांक का स्वामी ग्रह होता है। मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस मूलांक वालों पर शुक्र ग्रह का पूरा प्रभाव रहता है। शुक्र को भौतिक सुख, संपन्नता, कला शोहरत, भोग विलासिता, सौन्दर्य, काम वासना और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है। किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों पर शुक्र देव की विशेष कृपा रहती है। आइए जानते हैं इन तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में सबकुछ...

ये राशि वाले नहीं रखते हैं किसी से कोई मतलब, होते हैं विनम्र और सीधे
इन तारीखों पर जन्मे लोग धनवान होते हैं। इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।
ये लोग खूबसूरत होते हैं।
ये लोग किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं।
ये लोग जीवन में सभी तरह के सुखों का अनुभव करते हैं।
ये लोग दूसरों के प्रति आकर्षित भी बहुत जल्दी हो जाते हैं।
इन लोगों को किसी से भी दोस्ती करने में ज्यादा समय नहीं लगता है।
ये लोग बोलने में माहिर होते हैं।
ये हैं 2021 की सबसे लकी राशियां, शनिदेव की बरस रही है विशेष कृपा
इन लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहता है।
ये लोग जीवनसाथी का पूरा ध्यान रखते हैं।
ये लोग जीवनसाथी की खुशी के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
ये लोग धन- खर्च भी अधिक करते हैं।


Next Story