धर्म-अध्यात्म

शुक्र देव ने कर लिया राशि परिवर्तन, जिसमें वो वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, 22 जून तक वे मिथुन राशि में रहेंगे

Nilmani Pal
29 May 2021 9:10 AM GMT
शुक्र देव ने कर लिया राशि परिवर्तन, जिसमें वो वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, 22 जून तक वे मिथुन राशि में रहेंगे
x
शुक्र को आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कल रात यानी 28 मई को शुक्र देव ने राशि परिवर्तन कर लिया है। शुक्र वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मिथुन राशि में शुक्र 22 जून तक रहेंगे। शुक्र को आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति को सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों के जातकों को 22 जून तक शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं 22 जून तक किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शुक्र देव...


मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश शुभ कहा जा सकता है।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान बढ़ेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए शुक्र का मिथुन राशि में गोचर शुभ कहा जा सकता है।
धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।
नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है।
शुक्र इसी राशि में गोचर कर रहे हैं।
नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी।
विवाह के योग भी बन रहे हैं।
प्रेमी का साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
कन्या राशि

कन्या राशि के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
दांपत्य जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
तुला राशि

तुला राशि के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है।
किस्मत का साथ मिलेगा।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
इस समय कार्यों में सफलता के योग भी बन रहे हैं।
अप्रैल 2022 तक इन राशियों पर है शनि की बुरी नजर, स्वास्थ्य का रखना होगा ध्यान

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का मिथुन राशि में गोचर शुभ कहा जा सकता है।
दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
व्यापार में लाभ होने के योग बन रहे हैं।
धनु राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।


Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story