धर्म-अध्यात्म

शुक्र का मिथुन राशि में हुआ प्रवेश...जानें आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

Subhi
29 May 2021 2:23 AM GMT
शुक्र का मिथुन राशि में हुआ प्रवेश...जानें आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा
x
ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष में शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है।

ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष में शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शुक्र ग्रह 29 मई दिन शनिवार को 00:13 बजे वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश हुआ। शुक्र मिथुन राशि में 29 मई से 22 जून तक रहेगा। ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को विलासितापूर्ण जीवन, भौतिक सुख, प्रेम, मनोरंजन आदि का कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शु​क्र की स्थिति अच्छी होती है, उसके जीवन में सुख, संपत्ति, मनोरंजन आदि भरपूर रहता है, वहीं जिसकी कुंडली में शुक्र नीच की स्थिति में होता है, उसके जीवन में इन सबका अभाव रहता है। शुक्र के राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। जागरण अध्यात्म में जानते हैं कि आपकी राशि पर शुक्र के मिथुन राशि में गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।

शुक्र के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव
1. मेष: शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश करने पर मेष राशि के जातकों का अपने भाई-बहन के साथ संबंध मधुर होंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। योजनाओं को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।
2. वृष: शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए सुखद होने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
3. मिथुन: शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी सेहत के लिए उत्तम रहेगा। आपके लिए संतान प्राप्ति का योग बन रहा है। यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक होगा।

4. कर्क: शुक्र के मिथुन राशि में गोचर करने से प्रेम संंबंध उदासीन रहेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। यह आपके लिए ठीक नहीं है। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
5. सिंह: शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए सफलताओं से भरा रहेगा। नया कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का सही समय है। कार्य स्थल पर थोड़ा सा आपको सामंजस्य बनाकर चलना होगा। वरिष्ठों से संबंध बेहतर रखने का प्रयास करें।
6. कन्या: शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी सरकारी नौकरी के लिए अच्छा समय लाया है। पहले आपने भविष्य के लिए कोई योजना बनाई थी और उसे इस समय पूरा करना चाहते हैं, तो समय ठीक है, लेकिन उसके बारे में किसी को न बताएं।


Next Story