धर्म-अध्यात्म

शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश आज, जानें किन राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव

Subhi
22 Jun 2021 2:36 AM GMT
शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश आज, जानें किन राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
x
व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, रोमांस आदि का कारक ग्रह शुक्र को माना जाता है।

व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, रोमांस आदि का कारक ग्रह शुक्र को माना जाता है। शुक्र ग्रह आज 22 जून दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 07 मिनट पर मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र कर्क राशि में 17 जुलाई को प्रात: 09 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। शुक्र का कर्क राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से आपके जीवन पर क्या प्रभाव देखने को मिलेगा।

मेष: नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है। परिवार का ध्यान रखें, विशेषकर अपनी माता जी का।

वृष: शुक्र के राशि परिवर्तन से आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों से आपको मदद मिलेगी।
मिथुन: नौकरी और बिजनेस में लाभ हो सकता है। जहां पर आपने निवेश किया है या करने वाले हैं, उससे लाभ होगा। आय के अन्य साधन भी जुड़ेंगे।
कर्क: आपका अंदाज और व्यक्तित्व दूसरों को प्रभावित करेगा, वे आकर्षित होंगे। आपकी प्रतिष्ठा और कीर्ति में वृद्धि होगी। प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलेंगे, सेहत का ध्यान रखें।
सिंह: शुक्र का गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। अपनी सेहत से समझौता न करें, वरना यह भारी पड़ सकता है।
कन्या: शुक्र के राशि परिवर्तन से आपकी आय में वृद्धि होगी। आपका समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। संबंधों के प्रति सचेत रहें।
तुला: आप किसी कार्य के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो उससे बचें। कहीं पर निवेश करने से पूर्व अच्छी तरह सोच लें। किसी विशेषज्ञ से सुझाव भी ले सकते हैं।
वृश्चिक: शुक्र के गोचर से आपके जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन सफलता के लिए अधिक मेहनत करना होगा। विदेशी संबंधों से लाभ मिलेगा।
धनु: वाहन चलाते समय सावधान रहें। आपके शत्रु आपको कष्ट दे सकते हैं, सतर्क रहना होगा। धन और स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहें।
मकर: शुक्र के राशि परिवर्तन से आपकी नौकरी या बिजनेस में आने वाली परेशानियों का अंत हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।
कुंभ: शुक्र का गोचर आपको काम के नए अवसर प्राप्त कराने में मदद करेगा। काम का दबाव हो सकता है। संयम से काम लें, वाणी पर नियंत्रण रखें। कर्ज न लें।
मीन: प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्ति का योग बन रहा है। शिक्षा में भी सफलता मिलेगी। कोई लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं, तो उसमें कामयाबी मिल सकती है।


Next Story