धर्म-अध्यात्म

शुक्र और गुरु एक महीने होंगे आमने सामने, इन उपायों से मिलेगा शुभ फल

Kunti Dhruw
20 July 2021 9:59 AM GMT
शुक्र और गुरु एक महीने होंगे आमने सामने, इन उपायों से मिलेगा शुभ फल
x
शुक्र सिंह में राशि में गोचर कर चुके हैं, इस राशि में आकर शुक्र अपने शत्रु के घर होंगे।

शुक्र सिंह में राशि में गोचर कर चुके हैं, इस राशि में आकर शुक्र अपने शत्रु के घर होंगे। क्योंकि यहां आते ही देवताओं के गुरु बृहस्पति और दैत्य गुरु माने जाने वाले शुक्र एक-दूसरे के आमने-सामने आ जाएंगे। हालांकि गुरु और शुक्र अपने आप में ही शुभ ग्रह हैं लेकिन आपस में दोनों की शत्रुता है।

गुरु वैवाहिक सुख, सफलता, उपलब्धि, समृद्धि और सौभाग्य आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं, वहीं शुक्र दांपत्य सुख, सौंदर्य, रोमांस और रचनात्मकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। अर्थात इन दोनों ग्रहों के आमने-सामने होने पर व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। यह प्रभाव शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी। इसलिए इन दोनों ग्रहों के संयोग का फायदा उठाना चाहते हैं तो शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनके करने से गुरु और शुक्र का शुभ फल आपको प्राप्त हो सकता है। साथ ही कुंडली में इनका दोष भी खत्म होता है।
कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत बनाने के उपाय
कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार का व्रत करें और 27 गुरुवार तक केसर का तिलक लगाएं। साथ ही पीले रंग के कपड़े में केसर की पुड़िया बना लें और उसे अपने पास रखें।
पीले रंग के धागे से हल्दी की गांठ बना लें और उसको अपनी दायीं यानी राइट साइड की भुजा में बांध लें। इसके साथ ही पुखराज रत्न भी धारण कर सकते हैं। गुरु धनु व मीन राशि के स्वामी हैं इसलिए धनु व मीन राशि के जातकों के लिए पुखराज रत्न काफी शुभ होता है।
बृहस्पति के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए गुरुवार के दिन गुरु यंत्र की स्थापना करके पूजा करें और गुरु के बीज मंत्र ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः का जप करें। साथ ही हर गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र पहनें।
बृहस्पति ग्रह से संबंधित वस्तुएं जैसे – हल्दी, स्वर्ण, पीली मिठाई, कच्चा नमक, शुद्ध घी, पीले फूल, स्वर्ण, चने की दाल आदि का दान करें। साथ ही व्यक्ति को माता-पिता, गुरुजन और अन्य पूज्यनीय व्यक्तियों के प्रति आदर व सम्मान का भाव रखें।
गुरुवार के दिन केले के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ व हल्दी डालकर गाय को खिला दें। साथ ही किसी धार्मिक स्थल पर निशुल्क जाकर सेवा करें।
कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के उपाय
शुक्रवार या अन्य किसी शुभ मुहूर्त में चांदी का आभूषण धारण करें। इसके साथ ही चांदी कटोरी में सफेद चंदन, सफेद पत्थर का टुकड़ा रखें और उसके बेडरूम में रख दें।
कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए 6 या 13 मुखी रुद्राक्ष का धारण करें। साथ ही शुक्रवार के दिन शुक्र यंत्र की स्थापना करें।
शुक्र ग्रह के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए अरंड मूल व सरपंखा मूल धारण करें। इसके साथ ही आप शुक्रवार से शुरू करके सात दिनों तक गाय को हरा चारा खिलाएं।
हर शुक्रवार के दिन क्रीम रंग के वस्त्र धारण करें और घर में तुलसी का पौधा लगाएं। साथ ही शुक्रवार के दिन 5 कन्याओं की पूजा करें और सफेद गाय रखें।
पांच शुक्रवार तक धार्मिक स्थल पर दूध, सफेद वस्त्र, बर्फी, मिश्री और चावल का दान करें। साथ ही घर में स्त्रियों का सम्मान करें और आलू में हल्दी डालकर उनको पीला कर गाय को खिला दें।


Next Story