धर्म-अध्यात्म

वट सावित्री व्रत, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Tara Tandi
28 May 2024 4:23 PM IST
वट सावित्री व्रत, इन बातों का रखें विशेष ध्यान
x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे व्रत है जो शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना से करती है। इसी में एक व्रत वट सावित्री का है जो कि महिलाओं के लिए बेहद ही खास माना जाता है वट सावित्री व्रत मुख्य रूप से सावित्री और वट वृक्ष से जुड़ा माना जाता है।
इस दिन महिलाएं दिनभर उपवास रखकर पूजा पाठ करती है माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान की कृपा बरसती है इस साल वट सावित्री का व्रत 6 जून दिन गुरुवार को किया जाएगा। अगर आप पहली बार वट सावित्री का व्रत कर रही है तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इन्हीं के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
वट सावित्री के दिन रखें इन बातों का ध्यान—
आपको बता दें कि वट सावित्री के दिन शादीशुदा महिलाएं भूलकर भी काले या फिर सफेद रंग के वस्त्रों को धारण ना करें साथ ही इस रंग की चूड़ियां भी नहीं पहननी चाहिए। वट सावित्री व्रत को करने वाली महिलाएं भूलकर भी वाद विवाद या झगड़ा ना करें ना ही पति से किसी बात को लेकर बहस करें।
वट सावित्री के दिन शादीशुदा महिलाओं को सुहाग की सामग्री का दान जरूर करना चाहिए ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख शांति और प्रेम बना रहता है साथ ही परेशानियां दूर हो जाती है। वट सावित्री के दिन अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए ना ही किसी का अपमान करें ऐसा करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
Next Story