धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: घर में भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन जगहों के लकड़ियों का उपयोग

Sanjna Verma
27 July 2024 2:17 PM GMT
Vastu Tips: घर में भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन जगहों के लकड़ियों का उपयोग
x
Vastu Tips वास्तु टिप्स: घर की सजावट के दौरान हम जिन चीजों का प्रयोग कर रहे हैं, कहीं वह वस्तु हमारे घर में निगेटिव एनर्जी तो नहीं ला रही है। घर की सजावट करने से पहले इन बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।सजावट हर व्यक्ति के लिए समान महत्व रखती है। लेकिन सजावट में इस्तेमाल होने वाली चीज हम सभी के लिए सबसे जरूरी है। आखिर किन चीजों का इस्तेमाल हम घर की सजावट के दौरान कर रहे हैं। कहीं वह वस्तु घर में निगेटिव एनर्जी तो नहीं ला रही है। इन बातों का भी ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। आज कल तरह- तरह को लकड़ी और उससे बनी चीजों का इस्तेमाल घर की सजावट करने के दौरान किया जाता है।
Vaastu Shaastra
के अनुसार घर में तीन तरह की लकड़ियों का प्रयोग बेहद अशुभ माना गया है इसलिए लकड़ी से बने किसी भी सामान को खरीदने से पहले उसकी जांच आवश्यक कर लें। आइए जानते हैं कौन सी है वह 3 अशुभ लकड़ियां।
1. दूध निकलने वाली लकड़ी- ऐसे पेड़ों की लकड़ी इसकी डाली या पत्तियों से सफेद दूध से चिपचिपे पदार्थ निकलता है। ऐसी लकड़ियों का प्रयोग घर की सजावट में कभी भी नहीं करना चाहिए। रबड़ और आक दो ऐसे पेड़ है। जिनसे यह सफेद चिपचिपा पदार्थ निकलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी लकड़ी का प्रयोग घर की सजावट में भूलकर भी न करें।
2. श्मशान में उगने वाली लकड़ी- श्मशान में उगने पेड़ और उसकी लकड़ियों का प्रयोग घर की सजावट में नहीं करना चाहिए। ऐसी लकड़ी से बनी किसी भी वस्तु को घर में लाने से आप उस लकड़ी के साथ निगेटिव एनर्जी को अपने घर में बुलावा देते हैं। ऐसी लकड़ी का घर से दूर रहना ही फायदेमंद साबित होता है।
3. सूखे पेड़ की लकड़ियां- सूखे पेड़ की लकड़ियों से बनी Decoration की कोई भी वस्तु भूलकर भी अपने साथ घर न लाएं। विशेष कर ऐसी लकड़ियां जिनमें दीमक या चींटियां लगी हुई हो। या ऐसी लकड़ियां जिन्हें दीमक ने पूरी तरह से खोखला कर दिया हो या ऐसी कोई भी लकड़ी जिसमें सिर्फ दो शाखा बची हुई हो। ऐसी लकड़ी से बनी किसी भी वस्तु को घर लाना बेहद अशुभ माना गया है।
Next Story