धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: घर में वॉटर फाउंटेन सुंदरता बढ़ाने के साथ चमकाएगा किस्मत

Sanjna Verma
9 July 2024 9:07 AM GMT
Vastu Tips: घर में वॉटर फाउंटेन सुंदरता बढ़ाने के साथ चमकाएगा किस्मत
x
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में लगाने से पॉजिटिविटी भी आती है और सुंदरता पर भी चार-चांद लग जाते हैं। उन्हीं चीजों में से एक है वॉटर फाउंटेन, इसे घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप वास्तु की मानें तो कहा जाता है कि यदि इसको घर की एक सही दिशा में लगाया जाए तो सदस्यों पर इसका पॉजिटिव असर पड़ता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे की अगर आप भी इसे घर में लगाने वाले हैं तो किस जगह और किस डिश में इसे लगाना चाहिए।
यहां पर लगाना होता है शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, वॉटर फाउंटेन को घर की दाई दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिशा से पॉजिटिव एनर्जी निकलती है। ऐसे में यहां पर पानी बहने से पूरे घर में Positive Energy का संचार होगा।
सदस्यों की होगी उन्नति
घर में जल तत्व को संतुलित करने के लिए जल से जुड़ी तस्वीरें लगाई जाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बहता हुआ पानी गतिशीलता का प्रतीक माना जाता है। घर में इसके बहने से परिवार के सदस्यों को प्रगति मिलती है और हर कार्य में सफलता आती है।
बुरी नजर होगी दूर
घर में लगी बुरी नजर को दूर करने के लिए वॉटर फाउंटेन को बालकनी या फिर गलियारे में लगाना शुभ माना जाते हैं। माना जाता है कि यहां पर इसे लगाने से घर के सदस्यों के बुरे दिन खत्म होते हैं।
मेन गेट पर लगाना शुभ
घर के मेन गेट पर भी इसे लगाना अच्छा माना जाता है। इससे घर में Negative Energy नहीं आती।
बेडरुम या किचन में न लगाएं
इसे घर के बेडरुम या किचन में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इन जगहों पर इसे लगाना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यहां पर वॉटर फाउंटेन लगाने से आपसी रिश्तों में खट्टास आ सकती है।
Next Story