धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: घर से दरिद्रता दूर करने के लिए जरूर लगाएं यह पौधा

Sanjna Verma
16 July 2024 1:13 AM GMT
Vastu Tips: घर से दरिद्रता दूर करने के लिए जरूर लगाएं यह पौधा
x
Vastu Tips: हर कोई अपने घर को अलग-अलग तरीके से सजाना पसंद करता है। कुछ लोग डेकोरेटिव आइटम्स तो कुछ रंग-बिरंगे पेड़-पौधों के साथ अपना आशियाना सजाते है। अगर Vaastu Shaastra की बात करें तो, पेड़-पौधे घर की वास्तु स्थिति पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए वास्तु के अनुसार ही पेड़-पौधे लगाना बहुत शुभ माना जाता है।आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे घर में लगाना शुभ फलदायी होता है। इस पेड़ को घर में लगाने से दरिद्रता दूर होती है। सुख-समृद्धि आती है। यह पेड़ आयुर्वेदिक गुणों से
भरपूर
होने के साथ ही धार्मिक महत्व के लिहाज से शुभ माना जाता है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण को ये पेड़ अति प्रिय है। इसी कारण वह अधिकतर इसी पेड़ में बैठा करते थे। आइए जानिए इससे जुड़े कुछ वास्तु उपाय के बारे में-
-धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण और विष्णु जी को यह पौधा बहुत ही प्रिय है। ऐसे में उनकी पूजा में इस फूल का इस्तेमाल करने से वह प्रसन्न होते हैं। भगवान विष्णु को कदंब का फूल चढ़ाने से गुरु ग्रह भी अनुकूल स्थिति में रहता है।
-वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि कदंब का फूल मंदिर या फिर तिजोरी में रखा जाए तो मां लक्ष्मी और नारायण भगवान का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा, आर्थिक तंगी से छुटकारा भी मिलती है और व्यक्ति को ऊपर लगे कर्ज से भी राहत मिलती है।
-वास्तु-शास्त्र की मानें, तो कदंब का पेड़ कुंडली में मौजूद गुरु दोष से निजात दिलाता है। इसके अलावा, ऐसा माना जाता है कि, जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु-दोष है उसे पानी में इस फूल को डालकर नहाना चाहिए। इससे गुरु दोष दूर होता है।
-भागवत पुराण के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण का यह पेड़ अत्यंत प्रिय है। कृष्ण इसी पेड़ के नीचे अपने मित्रों के साथ खेला करते थे। अपनी लीलाएं भी यहां दिखाया करते थे। श्री कृष्ण कदंब के पेड़ की टहनियों में बैठकर अपनी बांसुरी बजाते थे। इतना ही नहीं जब यमुना नदी में गोपियां स्नान कर रही थी, तो उनके वस्त्र चुराकर वह कदंब के पेड़ में ही चढ़ गए थे।
-श्रीकृष्ण का यह प्रिय पौधा घर की दक्षिण-पश्चिम या फिर पश्चिम-दक्षिण दिशा में लगाना
शुभ माना
जाता है। इसके अलावा घर के बाहर भी आप इस पौधे को लगा सकते हैं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है और व्यक्ति पर लक्ष्मी नारायण की कृपा बनती है। इसके अलावा यह पौधा लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी बहुत ही अच्छी रहती है।
-कदंब का फूल यदि तोरण के रूप में मुख्य द्वार पर लगाया जाए तो घर में Positivity आती है। इसके अलावा राहु का दुष्प्रभाव भी कम होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
Next Story