धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: स्टोर रूम से तुरंत निकाल फेंके ये चीजें, वरना होगा नुकसान

Subhi
6 July 2022 10:23 AM IST
Vastu Tips: स्टोर रूम से तुरंत निकाल फेंके ये चीजें, वरना होगा नुकसान
x
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर एक वस्तु सकारात्मक या फिर नकारात्मक ऊर्जा छोड़ती है। इन्हीं के असर से घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और तरक्की आती है। लेकिन कई बार अधिक मेहनत के साथ पूजा पाठ करने के बाद भी घर में वास्तु दोष के साथ निगेटिव एनर्जी का वास हो जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर एक वस्तु सकारात्मक या फिर नकारात्मक ऊर्जा छोड़ती है। इन्हीं के असर से घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और तरक्की आती है। लेकिन कई बार अधिक मेहनत के साथ पूजा पाठ करने के बाद भी घर में वास्तु दोष के साथ निगेटिव एनर्जी का वास हो जाता है। इसकी वजह स्टोर रूम भी हो सकती है। स्टोर रूम एक ऐसी जगह है जहां पर काम न आने वाली चीजों को संभाल कर देते हैं कि आने वाले समय में किसी न किसी तरीके से इस्तेमाल हो जाएगी। लेकिन वास्तु के अनुसार स्टोर रूम में कुछ चीजें बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। इससे घर में निगेटिव एनर्जी से बढ़ती है। इसके साथ ही तरक्की के साथ-साथ स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि स्टोर रूम में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

स्टोर रूम में बिल्कुल न रखें ये चीजें

जंग लगी चीजें

कई बार लोहे से बनी चीजें या फिर औजार आदि स्टोर रूम में रख देते हैं। जिसके कारण इनमें कुछ समय के बाद जंग लग जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में जंग लगी हुई चीजें रखने से गृह क्लेश बढ़ जाता है। इसके साथ ही निगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है जो तरक्की के रास्ते में रूकावट डालती हैं।

बंद घड़ी

बंद दीवार या फिर कोई अन्य घड़ी को स्टोर रूम में रख देते हैं कि आने वाले समय में शायद किसी काम आए जाएं। लेकिन वास्तु के अनुसार, बंद घड़ी को बिल्कुल भी घर में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि बंद घड़ी हमारी सुख-समृद्धि, खुशहाली में बाधा बनती है। इसलिए इसे तुरंत घर हटा दें।

पीतल के बर्तन

आज के जमाने में काफी कम पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल होता है। ऐसे में इन्हें ठीक ढंग से पैक करने के बाद स्टोर रूम या फिर किचन में रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि बंद पड़े पीतल के बर्तनों में शनिदेव का वास हो जाता है। जिसके कारण व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


Next Story