- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Vastu Tips: पैसा और...
धर्म-अध्यात्म
Vastu Tips: पैसा और इज्जत छीन लेती हैं घर में पड़ी ये पुरानी चीजें
Tara Tandi
23 March 2025 1:44 PM IST

x
Vastu Tips ज्योतिष न्यूज़ : वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और कायदें बताए गए हैं जिनका पालन करना लाभकारी होता है लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा करती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों को घर में रखने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़़ता है साथ ही मान सम्मान भी चला जाता है। ऐसे में इन पुरानी चीजों को घर से बाहर कर देना ही बेहतर होता है, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इन्हीं चीजों के बारे में बता रहे हैं।
इन चीजों को न रखें घर में—
वास्तुशास्त्र की मानें तो घर में पुराने अखबार को एकत्रित करके अधिक समय के लिए नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है क्योंकि पुराने अखबार से नकारात्मकता पैदा होती है जो वास्तुदोष व पारिवारिक क्लेश का कारण बनती है। ऐसे में इसे समय रहते ही घर से बाहर कर देना बेहतर होता है।
घर में खराब और पुराने तालों को भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु अनुसार जिन तालों का प्रयोग नहीं किया जाता है या फिर जो खराब हो चुके हैं उन्हें घर से तुरंत हटा देना चाहिए। वास्तु की मानें तो बंद ताले किस्मत को भी बंद कर सकते हैं और तरक्की पर बाधा डालते हैं। इसलिए इसे भी घर में नहीं रखना चाहिए।
वास्तु अनुसार घर में बंद और खराब घड़ी को भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि बंद घड़ी से नकारात्मकता उत्पन्न होती है जो कार्यों में बाधा पैदा करती है साथ ही बुरा समय भी लेकर आती है। इसके अलावा पुराने व बेकार पड़े जूते चप्पल भी घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से गरीबी और दरिद्रता का सामना करना पड़ता है।
TagsVastu Tips पैसाइज्जत छीनपुरानी चीजेंVastu Tips: Moneyloss of respectold thingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





