धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: घर से तुरंत हटाएं ये चीजें, जानें क्या क्या ?

Ritisha Jaiswal
28 April 2022 3:51 PM GMT
Vastu Tips: घर से तुरंत हटाएं ये चीजें, जानें क्या क्या ?
x
वास्तु आपके घर की तरक्की पर बहुत ही गहरा प्रभाव डालता है। कई बार आपके जीवन में आ रही समस्याओं का कोई कारण नहीं मिल पाता।

वास्तु आपके घर की तरक्की पर बहुत ही गहरा प्रभाव डालता है। कई बार आपके जीवन में आ रही समस्याओं का कोई कारण नहीं मिल पाता। जिसकी वजह से घर के लोगों की आय पर भी बहुत ही गहरा असर पड़ता है। वास्तु के मुताबिक, यदि चीजों को सही तरीके से रखा जाए तो आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं दूसरी ओर कुछ चीजों आपको कंगाल भी कर सकती हैं। इन्हें तुरंत ही घर से निकाल देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

युद्ध वाली तस्वीरें
घर में युद्ध जैसे महाभारत या फिर रामायण जैसी कोई तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ये आपके परिवार में एक-दूसरे प्रति मुकाबले की भावना पैदा कर सकते हैं।
नटराज की तस्वीर
कई लोग घर में नटराज की तस्वीर लगाते हैं। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव क्रोध में नृत्य करते थे। क्रोध मुद्रा में उनका तांडव ही क्रोध मुद्रा में दिखाई देता है। इसका मतलब होता है कि- विनाश नटराज की मूर्ति का घर में होने से लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। इसलिए कभी भी इस मूर्ति को घर में नहीं रखना चाहिए।
कांटेदार पौधे
घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इनको घर में लगाना अशुभ माना गया है। इनको घर में लगाने से नेगेटिव एनर्जी का वास हो जाता है।
ताजमहल
घर में ताजमहल की तस्वीर भी कभी भी नहीं लगानी चाहिए। वास्तु के मुताबिक, इस तस्वीर को घर में नहीं लगाना चाहिए।क्योंकि ताजमहल एक मकबरे की तस्वीर मानी जाती है। यह आपके घर में नेगेटिव एनर्जी पैदा कर सकती हैं।
डूबता हुआ सूर्य
घर में कभी भी डूबते हुए सूर्य की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इस तस्वीर को घर में लगाने से आपके कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। आप कभी भी घर में डूबते हुए सूर्य की तस्वीर न लगाएं। इसकी जगह आप उगते हुए सूर्य की तस्वीर लगा सकते हैं।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story