धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: इन 5 पौधों को लगाने से माता लक्ष्मी होती है प्रसन्न

Sanjna Verma
16 July 2024 12:25 AM IST
Vastu Tips: इन 5 पौधों को लगाने से माता लक्ष्मी होती है प्रसन्न
x
Vastu Tips: पेड़-पौधे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। वास्तु के अनुसार अगर एक सही दिशा में घर में पेड़-पौधे लगाए जाएं, तो घर में से negative ऊर्जा दूर होती हैं। साथ ही इस उपाय से आपकी सेहत भी बेहतर होती है लेकिन दिशा के अलावा इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि आप घर में कौन-से पेड़-पौधे लगा रहे हैं। कुछ लोग घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए घर में ऐसे पौधे लगा लेते हैं, जिनका उन पर उल्टा असर ही पड़ता है। आइए, जानते हैं घर में कौन-से पौधे लगाने चाहिए।
​मोहिनी का पौधा​
मोहिनी को इंग्लिश में क्रेसुला और जेड प्लांट के नाम से जाना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से घर में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही अगर आपके घर का माहौल तनावपूर्ण है या फिर हमेशा क्लेश होता रहता है, तो आप घर में मोहिनी का पौधा जरूर लगाएं।
​स्नेक प्लांट​
बहुत कोशिश करने के बाद भी अगर आपको तरक्की नहीं मिल रही है, तो आपको स्नेक प्लांट को घर में जरूर लगाना चाहिए। स्नेक प्लांट लगाने से कॅरियर में तरक्की होती है। आपका कॅरियर अगर थम-सा गया है या फिर नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है, तो अपनी स्टडी या वर्क टेबल पर स्नेक प्लांट जरूर रखें।​
​मनी प्लांट​
इस पौधे का नाम ही पैसों से जुड़ा हुआ है, तो सीधी-सी बात है कि मनी प्लांट लगाने से जीवन में आर्थिक उन्नति होती है। इसके अलावा अगर आपके पैसे कहीं फंसे हुए हैं और मिल नहीं पा रहे हैं, तो आप मनी प्लांट घर में जरूर लगाएं। आपको रुका हुआ धन भी प्राप्त हो जाएगा.​
​बेल का पौधा​
घर में बेल का पौधा लगाने से आपको Economic Benefits होगा। बेल का पौधा घर में लगाने से धन के देवता कुबेर और देवी लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होते हैं। बेल के पौधे का ध्यान जरूर रखें। इस पर धूल-मिट्टी न जमने दें। इससे घर में आर्थिक समृद्धि आएगी।​
​शमी का पौधा​
घर में आर्थिक समृद्धि के लिए शमी का पौधा लगाना चाहिए। भगवान शिव को शमी का पौधा बहुत ही पसंद होता है। शमी का पौधा घर में लगाने से दरिद्रता दूर होती है। इसके अलावा भगवान शिव को शमी के फूल चढ़ाने से भगवान शिव की विशेष कृपा होती है।
Next Story