धर्म-अध्यात्म

Vastu tips : सावन में तुलसी के साथ लगाएं जरूर लगाए ये पौधे

Sanjna Verma
20 July 2024 10:27 AM GMT
Vastu tips : सावन में तुलसी के साथ लगाएं जरूर लगाए ये पौधे
x
Vastu Tips: वास्तु में कई पौधों का महत्व बताया गया है। वास्तु के अनुसार, घर में शुद्ध और Positive वातावरण बनाने के लिए तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कहा जाता है कि तुलसी के पौधे के पास से दो हवा गुजरता है वो व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक रहती है। लेकिन वास्तु के अनुसार, तुलसी के अलावा आप और भी कई पौधे अपने घर में लगा सकते हैं जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मकता के साथ साथ धन की भी बारिश होगी।
तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को हमेशा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। तुलसी इस दिशा में लगाने से बहुत शुभ फल मिलता है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। तुलसी का पौधा घर में लगने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी कृपा मिलती है।
तुलसी के अलावा लगाएं शमी का पौधा
वास्तु के अनुसार, घर में शमी का पौधा लगाना घर परिवार के लोगों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। कहते हैं कि शमी के पौधे की पूजा करने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यदि तुलसी के साथ शमी का पौधा लगाया जाए तो व्यक्ति को कई गुना फल मिलता है। शमी के पौधे का संबंध शनिवार और शनिदेव से है।
तुलसी के अलावा लगाएं केले का पौधा
कहते हैं घर में केले का पेड़ लगाना से नकारात्मकता ऊर्जा दूर होती है। केले का पौधा घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी का पौधा अगर घर में लगा दिया जाए तो घर में बरकत होती है साथ ही धन संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाती है। हालांकि. इस बात का खास ख्याल रखें की तुलसी का पौधा और केले का पौधा एक साथ नहीं लगाना चाहिए। जब भी इन दोनों पौधों को लगाएं तो घर के मुख्य द्वार के बाई तरफ तुलसी का पौधा और दाई तरफ केले का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है।​
​धतूरे का पौधा
कहा जाता है कि धतूरे का पौधा शिवजी का वास माना जाता है। ऐसे में रविवार और मंगलवार के दिन काले धतूरे का पौधा लगाना चाहिए। धतूरा भगवान शिव को अर्पित किया जाता है। कहा जाता है कि रविवार या मंगलवार के दिन पौधा लगाना बहुत ही अच्छा रहता है। इस पौधे को घर में लगाने से आपको भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है।
तुलसी के अलावा लगाएं चंपा का पौधा
Vastu के मुताबिक घर में केले, चंपा और केतकी आदि के पेड़ पौधे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से जीवन में आ रही आर्थिक परेशानियों में लाभ मिलता है। चंपा के पौधे को वास्तव में सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इस पौधे को उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है।
Next Story