धर्म-अध्यात्म

वास्तुटिप्स: घर की इस दिशा में रखें मोरपंख

Deepa Sahu
14 April 2023 12:16 PM GMT
वास्तुटिप्स: घर की इस दिशा में रखें मोरपंख
x
मोरपंख
मोरपंख का जितना महत्व धार्मिक तौर पर है उतना ही इसे वास्तुशास्त्र में भी उपयोगी और महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु अनुसार श्रीकृष्ण के प्रिय मोरपंख को अगर घर की सही दिशा और स्थान पर रख दिया जाए तो परिवार को गरीबी छू भी नहीं पाती है और व्यक्ति देखते ही देखते धनवान होने लगता है। तो ऐसे में आज हम आपको मोरपंख से जुड़े कुछ वास्तुटिप्स और नियम बता रहे हैं जिनका पालन करके आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं तो आइए जानते है।
मोरपंख से जुड़े वास्तुटिप्स—
वास्तुशास्त्र की मानें तो घर में मोरपंख को स्थापित करने से देवी देवताओं का वास होता है साथ ही साथ नवग्रहों की कृपा भी बनी रहती है। इससे घर में नकारात्मकता नहीं आती है और सकारात्मकता का सदा ही संचार होता रहता है। मोरपंख को घर में लगाने से आने वाली सभी परेशानियां टल जाती है। इसके घर में होने से सुख शांति और समृद्धि सदा ही बनी रहती है।
ऐसे में अगर आप भी अपने घर में मोरपंख को स्थापित करना चाहते हैं तो वास्तु अनुसार इसके लिए सबसे उपयुक्त दिशा घर की दक्षिण पूर्व दिशा मानी जाती है। इस स्थान पर अगर मोरपंख को स्थापित किया जाए तो जातक को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते है।
वही अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे है तो ऐसे में आप घर के पूजन स्थल पर मोरपंख को रखें। और इसकी विधिवत पूजा करें ऐसा करने से आमदनी के स्त्रोतों में वृद्धि होती है और धन की कमी दूर हो जाती है।
Next Story