धर्म-अध्यात्म

Vastu tips: घर में जरूर करे ये बदलाव होगा आर्थिक वृद्धि

Sanjna Verma
29 July 2024 6:13 PM GMT
Vastu tips: घर में जरूर करे ये बदलाव होगा आर्थिक वृद्धि
x
वास्तुशास्त्र Vaastu Shaastra: वास्तुशास्त्र के अनुसार चीजों को सही दिशा में होना बहुत जरूरी होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर चीजों सही जगह नहीं हो तो वास्तुदोष लग सकता है। घर में भी कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार आर्थिक संकट की वजह से घर में चीजों का सही न होना भी हो सकता है। व्यक्ति दिन-रात मेहनत करने के बाद भी आर्थिक संकटों से परेशान रहता है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो अपनी समस्या को हल करने के लिए वास्तु शास्त्र को अपनाएं।
Vaastu Shaastra
के अनुसार, घर में वास्तु दोष होने के कारण कई बार बेवजह धन खर्च या आर्थिक समस्याएं आती हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में क्या-क्या और कौन-कौन से बदलाव कर खुशहाली और सुख-समृद्धि को पा सकते हैं। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आज ही घर में अपनाएं ये चीजें-
शाम के समय घर में रोशनी करें- वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय यानी गोधूलि बेला में घर के कोने-कोने में प्रकाश होना चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार, शाम के वक्त देवी-देवता पृथ्वी लोक का विचरण करते हैं। ऐसे में शाम के वक्त लाइट बंद रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं प्राप्त होता है।
रसोई हमेशा साफ और स्वच्छ रखें- रसोई को घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है। ऐसे में इस स्थान का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। कहते हैं कि रसोईघर की दीवारें लाल, पीले या फिर नारंगी रंग की होनी चाहिए। इसके साथ ही रसोई हमेशा साफ और स्वच्छ रहनी चाहिए। साफ-सफाई करने से मां लक्ष्मी का साथ सदैव बना रहता है।
पानी का टंकी में डालें ये चीजें- वास्तुशास्त्र के अनुसार पानी की टंकी में शंख, चांदी का सिक्का या चांदी का कछुआ डालना शुभ होता है।
Vaastu Shaastra
के अनुसार, ऐसा करने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-शांति के अलावा समृद्धि भी आती है।
नीले रंग का पिरामिड- घर की उत्तर दिशा को समृद्धि का कारक माना जाता है। कहते हैं कि इस दिशा में नीले रंग का पिरामिड लगाने से तरक्की के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
Next Story