धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: नए साल 2022 को वास्तु शास्त्र के इन उपायों से बनाएं समृद्ध

Deepa Sahu
3 Jan 2022 8:20 AM GMT
Vastu Tips: नए साल 2022 को वास्तु शास्त्र के इन उपायों से बनाएं समृद्ध
x
नए साल 2022

वास्तु शास्त्र: कई सारे उतार-चढ़ाव के बाद साल 2021 खत्म हो गया, और नए अहसास और उमंग के साथ नया 2022 का आरंभ हो चुका है। नए साल के मौके पर सभी चाहते हैं कि उनके जीवन में समृद्धि और परिवार में सुख-शांति हमेशा बनी रहे। क्योंकि साल 2021 में पैंडेमिक के कारण जीवन के हर क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनके करने से आप साल 2022 को समृद्ध और बाधा मुक्त बना सकते हैं। आइए जानते हैं साल 2022 को खुशहाल बनाने के उपाय…

धातु का कछुआ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर में खुशियां लाना चाहते हैं तो आप घर में धातु का कछुआ ले आएं। कछुए को आप घर की उत्तर दिशा में रख दें। माना जाता है कि घर में इसे रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
पौधे लगाएं
हरियाली सबके मन को भाती है और सकारात्मक ऊर्जा देती है। हरियाली शुद्ध ऑक्सीजन देकर पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित रखती है। इतना ही नहीं वास्तु दोष निवारण और उत्तम स्वास्थ्य देने में अपना योगदान देती है। नए साल पर कुछ ऐसे ही पौधे जैसे तुलसी, शम्मी के पौधे, जेड, आप घर में लगाएं। इससे न केवल घर में लक्ष्मी आएगी बल्कि आपको रोगों से भी मुक्ति मिलेगी।
स्वास्तिक बनाएं
नए साल के दिन आप घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं और चौखट पर हल्दी लगा दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे आपके जीवन की सभी अड़चन दूर होती है और परिवार में आपसी प्रेम बना रहता है।
मंदिर जाएं
नए साल के दिन संभव हो सके तो पूरे परिवार के साथ मंदिर जाएं। अपने घर के मंदिर की भी साफ़-सफाई करें एवं पूजा करें। खासकर आज के दिन आप हनुमानजी की पूजा करेंगे तो करियर में तरक्की के योग बनेंगे और शत्रुओं से मुक्ति भी मिलेगी।
दान करें
दान करना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। साल के पहले दिन किसी गरीब व्यक्ति को गेहूं का दान करें। पूरे साल आपके ऊपर मां अन्नपूर्णा की कृपा रहेगी। इसके अलावा आप जरूरतमंद लोगों को भोजन दे सकते हैं। कंबल का दान भी राहु, केतु एवं शनि के दुष्प्रभाव से आपको निजात दिलाएगा।
चांदी का हाथी
नए साल के मौके पर घर में कम से कम 150 ग्राम चांदी का हाथी घर लेकर आएं। इससे नौकरी व व्यवसाय में उन्नति होती है और घर में सुख सम्पदा आएगी। अगर चांदी का आप नहीं ले सकते हैं तो पीतल या कांसे का हाथी घर लेकर आएं।
ऐस्ट्रॉलजर एवं वास्तुशास्त्री, डा. आरती दहिया
Next Story