- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Vastu Tips: तिजोरी पर...
धर्म-अध्यात्म
Vastu Tips: तिजोरी पर जरूर रखें ये चीज, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Ritisha Jaiswal
2 Jun 2021 6:43 AM GMT

x
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कुछ उपायों के बारे में जिन्हें अपनाने से आप अपने जीवन को सुखी और बेहतर बना सकते हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कुछ उपायों के बारे में जिन्हें अपनाने से आप अपने जीवन को सुखी और बेहतर बना सकते हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।
घर-परिवार पर लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिये घर की अलमारी या तिजोरी में, जहां आप अपने पैसे रखते हैं, वहां हल्दी की एक गांठ रखें। इससे आपके घर पर देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।
कुबेर यंत्र या श्रीयंत्र तिजोरी में रखने से भी धन की देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। सप्ताह में कम से कम एक बार घर में कपूर जलाना चाहिए। घर में इसका धुआं करने से कई वास्तुदोष दूर होते हैं घर के सदस्यों की आय के स्त्रोत हमेशा बढ़ते रहें, इसके लिये घर की मुंडेर पर पक्षियों के लिये दाना और पानी से भरा हुआ मिट्टी का सकोरा, यानी बर्तन जरूर रखना चाहिए
TagsVastu Tips

Ritisha Jaiswal
Next Story